घर पर कैसे बनाएं नीम का तेल, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

नीम के तेल में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं. इसलिए इसे हमेशा अपने घर पर उपलब्ध रखना चाहिए. नीम का तेल मार्केट में भी उपलब्ध होता है. लेकिन हम इसे अपने घर पर भी बना सकते हैं.

घर पर कैसे बनाएं नीम का तेल, जानिए इसके जबरदस्त फायदे
घर पर कैसे बनाएं नीम का तेल, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

इस पोस्ट में हम जानेंगे कि घर पर कैसे बनाएं नीम का तेल. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.


सबसे पहले आप आधा कटोरी नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें. जिससे उस पर मौजूद धूल-कण खत्म हो जाए. उसके बाद नीम की पत्तियों को हाथ से तोड़कर अलग-अलग कर लें. फिर इसे एक ग्राइंडिंग जार में भरकर पीस लें. इसे पीसने के लिए पानी का इस्तेमाल ना करें. यदि बहुत जरूरी हो तो ही इसमें थोड़ा सा पानी डालें. नीम की पत्तियों को पीसने के बाद आपको इसका पेस्ट प्राप्त हो जाएगा.

घर पर कैसे बनाएं नीम का तेल, जानिए इसके जबरदस्त फायदे


अब आप एक कटोरी नारियल का तेल लेकर इसे एक बर्तन में गर्म कर लें. जब यह गुनगुना हो जाए तो इसमें नीम की पत्तियों का पेस्ट डालकर मिला लें. ध्यान रहे कि इस दौरान चूल्हे की आंच धीमी हो. फिर इसे 5 से 6 मिनट तक धीमी आंच पर ही पकाएं. इससे नीम की पत्तियों में मौजूद औषधीय गुण तेल में अच्छे से मिल जाएंगे.

इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छलनी से छान लें. फिर इसे एक साफ और सूखी बोतल में रखकर स्टोर कर सकते हैं आप. अब आप इसका कभी भी जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये है इसके 4 जबरदस्त फायदे


1. नीम के तेल से बालों की मसाज करने से आपके रूखे बाल मुलायम तथा चमकदार बन जाएंगे.

2. नीम का तेल बालों में 2 से 3 सप्ताह तक लगाने से बालों की रूसी दूर हो जाएगी. साथ ही बालों की जड़ें भी मजबूत होगी. नीम का तेल लगाने से जुओं की समस्या नहीं आती है.

3. नीम के तेल को चेहरे पर लगाकर मुंहासों को दूर किया जा सकता है.

4. नीम के तेल का प्रयोग एक्जिमा, दाद, सोरायसिस तथा फोड़े-फुंसी को दूर करने में मदद करता है. त्वचा के प्रभावित भाग पर नीम का तेल लगाने से दाद, खाज, खुजली और फोड़े-फुंसी से छुटकारा मिलता है.
Image source : Google images

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करें.

Comments