Thyroid in Hindi
थायराइड की बीमारी इन दिनों बहुत ही आम हो गई है. लेकिन कई लोगों को इसका पता भी नहीं चलता है कि उन्हें थायराइड है. जिससे यह बीमारी एक समय अचानक बहुत अधिक बढ़ जाती है. इसलिए थायराइड की जानकारी सबके लिए जरूरी है.![]() |
| Google image |
थायराइड हार्मोन मेटाबॉलिज्म और शरीर के तापमान का नियंत्रण, हड्डियों, मांसपेशियों, मानसिक एवं शारीरिक क्रियाओं को प्रभावित करते हैं.
Thyroid types
थायराइड के प्रकार
थायराइड के रोग मुख्यतः पांच प्रकार के होते हैं.
1. हाइपोथायरायडिज्म,
2. हाइपरथाइरायडिज्म,
3. ग्वाइटर,
4. थायराइड गाँठ और
5. थायराइड कैंसर
Thyroid causes
थायराइड होने के कारण
जिनमें हाइपोथायरायडिज्म सबसे आम थायराइड की समस्या है. यह रोग किसी भी आयु के व्यक्ति को हो सकती है. इसे अंडर एक्टिव थायराइड या लो थाइराइड भी कहते हैं. इसमें थायराइड हार्मोन का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं होता है यानि थायरोक्सिन ( T4 )और ट्राई-आयडोथायरोक्सिन ( T3 ) हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है।
Thyroid symptoms
थायराइड के लक्षण
अगर हम इसे शुरुआत में ही पहचाने, तो इसे हम बढ़ने से रोक सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके कुछ लक्षण जिससे आप यह पहचान पाएंगे कि आपको थायराइड है या नहीं.
1. थायराइड के असंतुलित होने पर आपकी मांसपेशियों में दर्द होता है. इसमें हाथ, पैर, कमर, कंधों या फिर जोड़ों में भी दर्द हो सकता हैं.
2. थायराइड ग्लैंड की समस्या होने पर आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है या फिर बहुत तेजी से घटने लगता है.
3. थायराइड हो जाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ( इम्युनिटी ) कम हो जाती है, जिससे आपको कोई न कोई हेल्थ प्रॉब्लम हमेशा परेशान करती रहती है.
4. थायराइड ग्लैंड के ठीक से काम न करने पर आपका मन चिड़चिड़ा हो जाता है. आपको किसी भी काम में मन नहीं लगता और अगर यह अधिक बढ़ गया तो आपकी याददाश्त भी कमजोर हो जाती है.
5. थायराइड के बिगड़ने पर थोड़ी सी भी गर्मी होने पर आपको बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है और थोड़ी सी ठंड होने पर आपको बहुत ज्यादा ठंड लगने लगती हैं.
6. स्किन और बालों की हेल्थ पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. थायराइड होने पर आपकी त्वचा हमेशा सूखे रहते हैं और बाल भी झड़ने लगता है.
![]() |
| Trueweight.in |
Thyroid treatment at home
थायराइड से बचाव के घरेलू उपाय
1. प्रतिदिन 10 से 12 गिलास पानी अवश्य पिएं. इससे आपके शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं.
2. रात को चार अखरोट या बादाम पानी में डालकर छोड़ दें. सुबह में उसे खा लें। इसमें सेलेनियम पाया जाता है जो थायराइड में काफी लाभ पहुंचाता है.
3. एक गिलास पानी में दो चम्मच साबुत धनिया डालकर रातभर छोड़ दें. सुबह इस पानी को उबालकर उसमें थोड़ा नमक मिला ले और फिर उसे पी ले. इससे थायराइड की कार्यप्रणाली अच्छी होती है.
4. खाने में कच्चा प्याज और लहसुन जरूर शामिल करें.
5. दिन में कोई ना कोई व्यायाम आप जरूर करें और अपने शरीर को हमेशा एक्टिव रखें एवं तनाव से बचें.
आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमसे Facebook, Twitter और Google+ पर भी जुङ सकते है आप।


nice Daad Khaj Khujli Ka Gharelu Upchaar
ReplyDelete