nimbu ke side effect in hindi
अक्सर सभी लोग नींबू का सेवन करना पसंद करते हैं, तो कई लोग अपना वजन कम करने या फिर अपने शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने के लिए नींबू पानी का सेवन करते हैं. लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी हैं जिनमें नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए. कई बीमारियों में इसके कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं.
![]() |
| किन लोगों को नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए, जानिए यहां |
इसलिए आज हम जानेंगे कि किन लोगों को नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए.
नींबू के नुकसान
1. पेट में गैस, सीने में जलन या जिन को हार्ट की समस्या है, उन्हें नींबू पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए. क्योंकि इससे गैस की समस्या और बढ़ जाती है और नींबू में विटामिन सी होता है जो कि हार्ट पेशेंट को नुकसान पहुंचा सकता है.
2. जिन लोगों को पेट में अल्सर की समस्या है, उन्हें भी नींबू पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
3. जो लोग आयरन की दवा ले रहे हैं, उन्हें नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि अगर आप एक ही दिन में आयरन की टेबलेट भी लेते हैं और नींबू पानी का भी सेवन करते हैं तो आयरन की दवा का कोई असर नहीं होगा.
4. किडनी और लीवर की समस्या में नींबू पानी नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह शरीर के किसी भाग में यूरिक एसिड की गाउट यानी गांठ बना सकती है. इसलिए जिन लोगों को लीवर और किडनी की समस्या है वह नींबू पानी ना पिएं.
5. नींबू पानी में सिट्रिक एसिड होता है जो दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है. जिससे आपके दांतो में ठंडा-गर्म लगने लगेगा. इसलिए नींबू पानी के तुरंत बाद ब्रश नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे नींबू पानी आपके दांतों के इनेमल तक पहुंच जाएगी.
6. अगर आपके के दांतो में ठंडा-गर्म लगने की समस्या पहले से ही है तो आपको नींबू पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए और अगर पीते भी हैं, तो तुरंत बाद सादे पानी से कुल्ला जरूर कर लें.
7. जिन लोगों को डीहाइड्रेशन हुई हो उन्हें भी नींबू पानी नहीं पीना है, क्योंकि नींबू पानी के सेवन से पेशाब ज्यादा होता है. जिससे शरीर में पानी की और ज्यादा कमी हो जाएगी.
8. जिन लोगों का डाइजेस्ट सिस्टम खराब है, उन्हें तो नींबू पानी बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि इससे उनका डाइजेस्ट सिस्टम और भी ज्यादा खराब हो जाएगा.
सबसे महत्वपूर्ण बात जो ध्यान रखने योग्य है वो ये कि अगर आप पूरी तरह स्वस्थ है तो भी आपको दिन भर में एक या दो गिलास से ज्यादा नींबू पानी नहीं पीना चाहिए. इसका ज्यादा का सेवन आप को नुकसान पहुंचाएगा. इसलिए अपना ख्याल रखें और लिमिट में ही नींबू पानी पिएँ।
Image source: Pixabay
आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमसे Facebook, Twitter और Google+ पर भी जुङ सकते है आप।

Comments
Post a Comment