रेबीज एक घातक बीमारी है. यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली एक कम्युनिकेबल बीमारी है. रेबीज लाइसा नाम के वायरस से होती है. लाइसा वायरस संक्रमित कुत्ता, बिल्ली, भेड़िया आदि जानवरों के काटने से फैलता है. जब कुत्ता पागल हो जाता है, तो वह किसी को भी काट सकता है. रेबीज को हाइड्रोफोबिया भी कहते हैं. क्योंकि इसमें मरीज को पानी से डर लगने लगता है.
आज हम जानेंगे कि कुत्ते के काटने के बाद क्या करना चाहिए ?
अगर आपको कभी कोई कुत्ता काट ले, तो आपको लगातार 15 मिनट तक उस भाग को साबुन से धोना चाहिए. साथ ही अगर आपके पास स्प्रिट या अल्कोहल उपलब्ध हो, तो उससे भी घाव को साफ कर लेना चाहिए और उसके तुरंत बाद आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
कुत्ते के काटने के बाद क्या नहीं करना चाहिए ?
अगर कुत्ता काट ले तो घाव पर चूना न लगाएं. साथ ही घाव पर कपड़ा और बैंडेज भी न बांधे. घाव को खुला ही रहने दें और तुरंत अस्पताल पहुंचने की कोशिश करें.
रेबीज का तुरंत इलाज होना चाहिए. क्योंकि बाद में इसका कोई इलाज नहीं है. इसलिए कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल जाने में देरी ना करें.
आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप.

Comments
Post a Comment