99% लोग नहीं जानते कि उन्हें कितना नमक खाना चाहिए, जान ले वरना होगा नुकसान


रोजाना भोजन में नमक डालते समय ना केवल आप अपने भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं. बल्कि शरीर में सोडियम और क्लोराइड की पूर्ति भी करते हैं. शरीर सोडियम और क्लोराइड को स्वयं नहीं बना पाता है. इसलिए हम इसे भोजन के माध्यम से ग्रहण करते हैं. यह हमारे शरीर में सभी तरह के मिनिरल्स के बीच संतुलन बनाने के लिए जरूरी होता है. लेकिन 99% लोग नहीं जानते कि उन्हें कितना नमक खाना चाहिए. इसकी जानकारी ना होने की वजह से कई लोग अधिक नमक खा लेते हैं तो कई लोग कम.

Salt

इस पोस्ट में हम बताएंगे कि आखिर आपको कितना नमक खाना चाहिए. जान ले वरना होगा नुकसान.



आमतौर पर हम रोजाना 6 से 7 ग्राम नमक का इस्तेमाल करते हैं. मगर हमें प्रतिदिन 5 ग्राम यानि एक चम्मच नमक का ही सेवन करना चाहिए. क्योंकि ज्यादा नमक के इस्तेमाल से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी रोग तथा स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

99% लोग नहीं जानते कि उन्हें कितना नमक खाना चाहिए, जान ले वरना होगा नुकसान
99% लोग नहीं जानते कि उन्हें कितना नमक खाना चाहिए, जान ले वरना होगा नुकसान


ब्लड प्रेशर, हार्ट और किडनी के मरीजों को रोजाना 3 ग्राम नमक ही लेना चाहिए. ऐसे मरीजों को अचार, सॉस, स्नैक्स तथा पैकेज्ड फूड का सेवन बहुत कम करना चाहिए.

लेकिन अगर आप बहुत कम नमक का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में नमक की कमी हो सकती हैं. इसकी कमी से स्किन डिजीज, आंखों में परेशानी, कोमा तथा मृत्यु भी हो सकती है. इसलिए हमें नमक का सेवन जरूर करना चाहिए.

हां, नमक का सेवन करते वक्त यह जरूर ध्यान रखें कि नमक ना तो अधिक हो और ना ही कम. अगर आपको कोई समस्या नहीं है तो आप प्रतिदिन 5 ग्राम नमक का सेवन कर सकते हैं. यदि आपको ब्लड प्रेशर, हार्ट और किडनी की समस्या है तो आप 3 ग्राम नमक का ही सेवन करें.
Image 2 source : google

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ.

Comments