धूम्रपान की आदत छोड़ना एक बड़ी चुनौती है. अन्य आदतों की तरह धूम्रपान की आदत छोड़ने पर भी शरीर में शारीरिक तथा मानसिक प्रतिक्रिया होती है. धूम्रपान छोड़ने के कई तरीके मौजूद हैं. जिनमें निकोटीन, पैचेस, सम्मोहन तथा दवाई शामिल है. लेकिन हम इससे बिना किसी दवा के प्रयोग से छुटकारा पाने के बारे में बताएंगे.
 |
| क्या आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, जाने धूम्रपान छोड़ने के ये 6 आसान उपाय |
तो चलिए जानते हैं, क्या आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं? जाने धूम्रपान छोड़ने के ये 6 आसान उपाय.
1. शहद
 |
| क्या आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, जाने धूम्रपान छोड़ने के ये 6 आसान उपाय |
धूम्रपान की आदत से छुटकारा पाने के लिए शहद एक उत्तम उपाय है. शहद में एंजाइम्स होते हैं. जो धूम्रपान की आदत से छुटकारा दिलाने में सहायता करते हैं.
2. अंगूर का रस
 |
| क्या आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, जाने धूम्रपान छोड़ने के ये 6 आसान उपाय |
यदि आप धूम्रपान छोड़ना चाह रहे हैं तो आप रोजाना अंगूर के रस का सेवन करें. अंगूर के रस में अम्लीय गुण होते हैं. जो आपके शरीर से निकोटीन को बाहर निकालने में सहायता करते हैं.
3. अदरक
 |
| क्या आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, जाने धूम्रपान छोड़ने के ये 6 आसान उपाय |
धूम्रपान छोड़ने पर आपको मतली की समस्या आती है. जिससे आप फिर से धूम्रपान करना शुरू कर देते हैं और धूम्रपान नहीं छोड़ पाते हैं. ऐसे में आपको अदरक का इस्तेमाल करना चाहिए. अदरक के रस के इस्तेमाल से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है.
4. हर्बल सिगरेट
 |
| क्या आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, जाने धूम्रपान छोड़ने के ये 6 आसान उपाय |
अगर आप सिगरेट छोड़ने पर परेशानी महसूस करते हैं तो आप विकल्प के तौर पर हर्बल सिगरेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह पूरी तरह से निकोटीन मुक्त होते हैं. यह जड़ी-बूटियों से बनी होती है.
5. कान की मालिश
 |
| क्या आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, जाने धूम्रपान छोड़ने के ये 6 आसान उपाय |
कान की मालिश करना धूम्रपान छोड़ने का एक और तरीका है. जब आप अपने कानों की मालिश करते हैं तो यह एक्यूपंक्चर बिंदुओं को सक्रिय करता है. एक्यूपंक्चर बिंदु धूम्रपान करने की इच्छा को कम करते हैं. प्रतिदिन 2 मिनट तक अपने कानों की मालिश करने से धूम्रपान की इच्छा को दबाने में मदद मिलेगी.
6. मसालेदार भोजन से बचें
 |
| क्या आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, जाने धूम्रपान छोड़ने के ये 6 आसान उपाय |
अधिक मसालेदार भोजन या अधिक मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन आपके धूम्रपान की इच्छा को बढ़ाते हैं. अगर आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो इसके सेवन से बचें.
Third party image
आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ.
Comments
Post a Comment