ब्रेन ट्यूमर क्या है और यह क्यों होता है, इसे जरूर जाने

ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में बनने वाली असामान्य कोशिकाओं का संग्रह है. आपके मस्तिष्क को आवरण की तरह ढकने वाली खोपड़ी काफी कठोर होती है. लेकिन जब इसके अंदर कोई भी हो असामान्य कोशिकाओं का विकास होता है. तब यह आपके लिए समस्याएं पैदा कर देता है. असामान्य कोशिकाओं के विकास के कारण खोपड़ी के अंदर दबाव बढ़ जाता है. यह स्थिति आपके मस्तिष्क को क्षति पहुंचाता है. ब्रेन ट्यूमर कैंसरयुक्त या गैर-कैंसरयुक्त हो सकता है. कैंसरयुक्त ट्यूमर आपके जीवन के लिए खतरनाक होता है.

ब्रेन ट्यूमर क्या है और यह क्यों होता है, इसे जरूर जाने
ब्रेन ट्यूमर क्या है और यह क्यों होता है, इसे जरूर जाने

ब्रेन ट्यूमर क्यों होता है?


ब्रेन ट्यूमर के कारणों का अब तक सही से पता नहीं लगाया जा सका है. फिर भी कुछ ऐसे कारण है जो इसके होने की संभावना को बढ़ा सकते हैं. धूम्रपान, प्रदुषण, बढ़ती आयु, हानिकारक किरणों का प्रभाव, कैंसर और एड्स का होना इसके सामान्य कारकों में शामिल है. इसके अलावा यह आनुवंशिक भी हो सकता है.

ब्रेन ट्यूमर क्या है और यह क्यों होता है, इसे जरूर जाने
ब्रेन ट्यूमर क्या है और यह क्यों होता है, इसे जरूर जाने


ब्रेन ट्यूमर के सामान्य लक्षण क्या है?


1. बार-बार सिरदर्द होना

2. बिना किसी कारण के उल्टी का आना

3. दूर की नजर का कमजोर होना

4. देखने में धुंधलापन महसूस होना

5. दो-दो चीजों का दिखना

6. सुनने में परेशानी होना

7. थकान और आलस महसूस होना

8. नींद का कम आना

9. याददाश्त कमजोर होना

10. बोलने या समझने में समस्या आना

अगर आपके लक्षण ब्रेन ट्यूमर होने की तरफ इशारा करते हैं. तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलकर कुछ जरूरी शारीरिक जांच करवाने चाहिए. ध्यान रहे कि इस दौरान आप अपने डॉक्टर को अपने पारिवारिक सदस्यों के सेहत संबंधी जानकारी भी जरूर दें.

Image source: Google images

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करें.

Comments