रमजान में फिट रहने के लिए सेवन करें ये आहार

रमजान का महीना मुसलमानों के लिए विशेष महत्व रखता है. रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम लोग रोजे रखते हैं तथा इबादत करते हैं. रमजान के महीने में सिर्फ दो बार ही भोजन किया जाता है. जिन्हें सेहरी और इफ्तार कहा जाता है. सेहरी सुबह में तथा इफ्तार शाम में किया जाता है. रमजान खेल इस महीने में यह बहुत जरूरी है कि ऐसा खाना खाया जाए जिससे बॉडी में एनर्जी बनी रहे. साथ ही हम फिट भी रहें.

Ramadan me fit rahne ke liye diet plan
रमजान में फिट रहने के लिए सेवन करें ये आहार

इस पोस्ट में हम बताएंगे रमजान में फिट रहने के उपाय के बारे में. तो चलिए जानते हैं, रमजान में फिट रहने के लिए सेवन करें ये आहार.


1. रमजान में अधिक तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें.

2. सेहरी के दौरान दूध, अंडा, दही, ओट्स ब्राउन राइस, दलिया, ताजे फल जो आदि का इस्तेमाल करेंगे तो आप फिट रहेंगे.

3. सेहरी के दौरान कबाब, बिरयानी और फास्ट फूड खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. साथ ही सेहरी के समय ज्यादा चाय, कॉफी व सोडा भी पीने से बचें.

4. इफ्तार के वक्त आप खजूर का सेवन करेंगे तो अच्छा रहेगा. खजूर आपकी सेहत को लाभ पहुंचाता है. इसके सेवन से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है. जिससे थकान दूर होता है. इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है.

5. इफ्तार के समय तेल-घी की चीजें ज्यादा ना खाएं. इफ्तार के वक्त कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करें. क्योंकि खाली पेट इसका सेवन करने से आंतों को नुकसान पहुंचता है.

6. रमजान में दिन के समय पानी नहीं पिया जाता है. इसलिए दिन में तेज धूप से बचकर ही रहें. क्योंकि ज्यादा पसीना निकलने के कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती हैं.

इफ्तार के समय आप फल, खजूर, अंकुरित अनाज, चावल, चपाती, आलू व हेल्दी चीजों का ही सेवन करें. तरल पदार्थ के रूप में आप नारियल पानी और नींबू पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका शरीर हाइड्रेट बना रहता है.

उपर्युक्त सभी बातों का ध्यान रखकर आप रमजान में भी फिट रह सकते हैं.
Image source : Flickr

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करें.

Comments