पपीता खाने से पहले जान लें ये बातें वरना पछताएंगे

फल आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं. इसलिए आप हर तरह के फलों का प्रतिदिन सेवन करते हैं. जिसमें पपीता भी शामिल है. लेकिन अगर आपसे यह कहा जाए कि पपीता खाने से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. तो आपको विश्वास नहीं होगा पर यह सच है.

Papita ke nuksan
पपीता के नुकसान

इस पोस्ट में हम जानेंगे पपीता खाने के नुकसान के बारे में. तो चलिए जानते हैं, पपीता खाने से पहले जान लें ये बातें वरना पछताएंगे.

1. पपीता में लेटेस्क उपस्थित होता है. जो गर्भाशय के संकुचन का कारण बन सकता है. जिससे गर्भपात, शिशु में असमान्यताएं तथा बच्चा मरा हुआ भी पैदा हो सकता है. इसलिए गर्भावस्था के दौरान पपीते का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

2. स्तनपान करा रही महिलाओं को भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए. पपीता में पपेन उपस्थित होता है. जो बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है.

3. पपीता में पपेन मौजूद होता है. जो एक शक्तिशाली एलर्जिक पदार्थ है. इस के अधिक इस्तेमाल से नाक में कंजेशन, दमा, हे फीवर, घरघराहट आदि जैसे श्वसन संबंधी विकार आ सकते हैं.

4. जो व्यक्ति ब्लड पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करते हैं. उन्हें भी पपीते का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे ब्लड और भी अधिक पतला हो जाएगा. जिससे आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

5. पपीते का सेवन 1 वर्ष से कम आयु वाले शिशुओं के लिए सही नहीं होता है. पपीते में एंजाइम की अधिक मात्रा पाई जाती है. जिससे शिशु को समस्या हो सकती है.

6. सर्जरी के पहले तथा सर्जरी के बाद पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे खून पतला होने लगता है. जिससे घाव भरने में समय लग सकता है.

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करें.

Comments