पपीता और नींबू के एक साथ सेवन करने से होते हैं ये 5 कमाल के फायदे

पपीता और नींबू को एक साथ मिलाकर खाने से शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं. पपीते में कई सारे औषधि गुण मौजूद होते हैं. जो हमारे शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव डालते हैं. अगर पपीता और नींबू को एक साथ मिलाकर खाया जाए तो यह हमें और भी ज्यादा लाभ पहुंचाता है. इसके लिए हम पपीता और नींबू का जूस बनाकर इसे पी सकते हैं.


पपीता और नींबू के एक साथ सेवन करने से होते हैं ये 5 कमाल के फायदे
पपीता और नींबू के एक साथ सेवन करने से होते हैं ये 5 कमाल के फायदे

इस पोस्ट में हम जानेंगे पपीता और नींबू के जूस के फायदे के बारे में. तो चलिए जानते हैं कि पपीता और नींबू के एक साथ सेवन करने से होते हैं ये 5 कमाल के फायदे.




1. हृदय रोगों से बचाएं


पपीता और नींबू के रस में विटामिन बी, विटामिन सी तथा एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं. यह ब्लड सरकुलेशन को सामान्य बनाने में मदद करते हैं. जिससे हार्ट अटैक आने के खतरे कम हो जाते हैं. साथ ही यह हमें हृदय के अन्य रोगों से भी बचाते हैं.

2. गठिया में फायदेमंद


पपीता और नींबू के जूस का रोजाना सेवन करने से गठिया में लाभ मिलता है. इससे आपको गठिया के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलेगी.

3. आंखों के लिए फायदेमंद


अगर आप अपने आंखों की रोशनी तेज करना चाहते हैं. तो आप पपीता और नींबू के रस का सेवन अवश्य करें. जिन बच्चों को कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है उनके आंखों के लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होता है.



4. कब्ज से छुटकारा


पपीता और नींबू के रस को पीने से कब्ज से छुटकारा मिलता है. यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है. जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें यह पेय जरूर पीना चाहिए.

5. इम्यूनिटी बढ़ाएं


यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तथा आप बहुत जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. तो आप पपीते के जूस में नींबू का रस मिलाकर पीना शुरू कर दें. इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तथा आपको कोई भी बीमारी आसानी से नहीं होगी.

ध्यान रखें कि पपीते के जूस में नींबू का रस मिलाकर तुरंत ही पी लें. इसे स्टोर करके नहीं रखना चाहिए. क्योंकि यह बाद में थक्के के रूप में जम जाता है तथा इसके गुणों में भी कमी आ जाती है.
Image source : Google

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करें.

Comments