कचरा नहीं है लौकी का छिलका, जानिए इसके 3 जबरदस्त फायदे

लौकी का इस्तेमाल सब्जी के रूप में किया जाता है. लौकी कोलेस्ट्रॉल तथा वजन कम करने में सहायक होता है. इसके अलावे लौकी के और भी बहुत सारे फायदे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी का छिलका भी कुछ समस्याओं के लिए रामबाण औषधि है.

कचरा नहीं है लौकी का छिलका, जानिए इसके 3 जबरदस्त फायदे
कचरा नहीं है लौकी का छिलका, जानिए इसके 3 जबरदस्त फायदे

इस पोस्ट में हम लौकी के छिलके के फायदे के बारे में जानेंगे. तो चलिए जानते हैं कि कचरा नहीं है लौकी का छिलका, जानिए इसके 3 जबरदस्त फायदे.


1. त्वचा की जलन दूर करें


तेज धूप और गर्मी के कारण स्किन और पैर के तलवों में जलन की समस्या होने लगती है. इस समस्या से बचने के लिए आप लौकी के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं. लौकी के छिलकों को त्वचा पर रगड़ने से जलन की समस्या कम हो जाती है.

2. सनबर्न में फायदेमंद



यदि धूप से आपकी त्वचा झुलस गई हो या काली पड़ गई हो. तो आप लौकी के छिलके का प्रयोग कर सकते हैं. लौकी के छिलके को पीसकर त्वचा पर लगाना आपके लिए फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए इसे लगभग 10 मिनट तक त्वचा पर लगाकर रखें और फिर धो लें. आपको बहुत जल्द इसका असर दिखने लगेगा.

3. बवासीर में लाभकारी


बवासीर के उपचार में भी लौकी के छिलके फायदेमंद होते हैं. इसके लिए लौकी के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें. इस पाउडर को रोजाना ठंडे पानी के साथ दिन में 2 बार इस्तेमाल करने से बवासीर में राहत मिलेगी.
Image source : google

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करें.

Comments