IPL मैच देखने से हो सकता है अचानक मौत का खतरा, जान ले वरना पछताएंगे

जब हमारी पसंदीदा टीम मैच हार जाती है. तब हमें काफी तकलीफ का अनुभव होता है. इतना ही नहीं मैच देखने को हार्ट अटैक तथा अचानक होने वाली मौत से भी जोड़कर देखा जा सकता है. जसलोक हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर में कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर राहुल छाबङिया के अनुसार, मैच के दौरान महसूस होने वाला जोश तथा हमारी पसंदीदा टीम से भावनात्मक लगाव के कारण हमारी हार्ट रेट बढ़ सकती है. हार्ट रेट में यह संभावित बढ़ोतरी हार्ट अटैक तथा अचानक मौत होने की वजह बन सकता है. जो लोग हृदय की किसी बीमारी से पीड़ित होते हैं उन लोगों के लिए यह सच साबित होती है.



घर पर एक लाइव मैच देखते हुए हार्ट रेट में 75% की वृद्धि देखी गई है. वहीं स्टेडियम की बात करें तो यह 110% तक बढ़ सकती है. क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें हम कई घंटों तक टीवी के सामने या स्टेडियम में बैठकर मैच देखते हैं. जो आगे चलकर हार्ट अटैक तथा दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है.

यदि आप लाइव मैच देखते हैं तो आप ढेर सारा पानी जरूर पीएं. ताकि आप हाइड्रेट रहें तथा आपके बॉडी का तापमान नियंत्रित रहें. फिर भी आपको किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें. समाचार स्रोत : द हेल्थ साइट
Image source : bcci twitter handle

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करे एवं एेसी ही पोस्ट लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूले. आपका धन्यवाद.

Comments