बालों का गिरना रोकने के 5 आसान उपाय

सुंदर दिखने के लिए बालों का एक महत्वपूर्ण रोल होता है. पर आजकल 15 से 20 साल के लड़कों और लड़कियों के बाल भी टूटने लगते हैं. जब यह लंबे समय तक टूटता या गिरता रहता है तो बाल छिद्दे हो जाते हैं. यदि समय रहते इसे रोका ना जाए तो हम गंजापन का शिकार भी हो सकते हैं.

बालों का गिरना रोकने के 5 आसान उपाय
बालों का गिरना रोकने के 5 आसान उपाय


इस पोस्ट में हम बताएंगे बालों को गिरने से रोकने के उपाय के बारे में. तो चलिए जानते हैं कि बालों का गिरना रोकने के 5 आसान उपाय.


1. इसके लिए दही में थोड़ा बेसन मिलाकर बालों को धोएं. ऐसा लगातार करने से बालों का गिरना बंद हो जाएगा. यह झड़ते हुए बालों को रोकने का एक आसान उपाय है. इसके इस्तेमाल से बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.

2. बाल धोने से 1 घंटा पहले अपने बालों में अंडा जरूर लगाएं. इससे बालों की जड़े मजबूत होती है.

3. 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर अपने बालों पर लगाएं. लगभग आधे घंटे बाद इसे धो लें. इसे हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं. इससे बालों का गिरना कम हो जाएगा.

4. बालों का गिरना रोकने के लिए सबसे पहले आप लहसुन और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसे बालों में लगाएं. लहसुन बालों को पकने नहीं देगा तथा नींबू बालों को गिरने नहीं देगा.

5. हेयर फॉल से बचने के लिए सप्ताह में एक बार जैतून का तेल जरूर लगाएं. इसे लगाने से बाल गिरने की समस्या नहीं आती है.
Image source : google

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करें.

Comments