गरीबों का डॉक्टर है गिलोय

गिलोय आसानी से गांव में मिल जाती है. इसके पत्ते पान के पत्ते की तरह होते हैं. गिलोय एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि है. इसकी टहनियों को औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है. यह लगभग 70 प्रकार के रोगों को जड़ से खत्म करती हैं. इसलिए इसे हम गरीब के घर की डॉक्टर भी कह सकते हैं.

Giloy ke fayde
गरीबों का डॉक्टर है गिलोय

इस पोस्ट में हम बताएंगे गिलोय के फायदे के बारे में. तो चलिए जानते हैं, गरीबों का डॉक्टर है गिलोय.


लेकिन उससे पहले हम जानेंगे गिलोय का रस बनाने की विधि के बारे में.


सबसे पहले आप गिलोय की ताजी हरी टहनियां लें. फिर उसे पीस लें. उसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर उबाल लें. इसे उबरने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छान लें. इस तरह आपके लिए गिलोय का रस तैयार हो जाएगा. अब आप इसे पी सकते हैं.

गिलोय के फायदे


1. गिलोय में एंटीआक्सीडेंट्स के गुण होते हैं. जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. जिससे हमें कई तरह के खतरनाक बीमारियों को दूर रखने में सहायता मिलती है.

2. यदि आप डायबिटीज से पीड़ित है. तो आप गिलोय के रस का नियमित रूप से सेवन करें. इसके नियमित सेवन से ग्लूकोज की मात्रा कम होने लगती है.

3. गिलोय का रस आपके शरीर के ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है. हाई बीपी के उपचार में यह कारगर है.

4. गिलोय हमारे ब्लड को साफ करने में काफी उपयोगी है. इसका नियमित सेवन करने से खून की कमी दूर होती है.

5. गिलोय के रस का इस्तेमाल करने से एसिडिटी, दस्त, पीलिया, नेत्र विकारों तथा मूत्र विकारों से छुटकारा मिल जाता है.

6. इसके अलावा गिलोय सफेद दाग, बवासीर, गठिया, उल्टी,  टीबी, डेंगू, मलेरिया तथा अन्य कई बीमारियों के उपचार में उपयोगी साबित होता है.
Image source : google

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करें.

Comments