अंडा खाए और इन सभी बीमारियों से छुटकारा पाएं

अंडा खाना सभी लोगों को पसंद होता है. अंडा बनाने में बेहद आसान होता है. अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते है. अंडे के सेवन से हमारे शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. अंडे के सेवन से बहुत सारी बीमारियां दूर होती है.

अंडा खाए और इन सभी बीमारियों से छुटकारा पाएं
अंडा खाए और इन सभी बीमारियों से छुटकारा पाएं

इस पोस्ट में हम जानेंगे अंडे के फायदे के बारे में. तो चलिए जानते हैं, अंडा खाए और इन सभी बीमारियों से छुटकारा पाएं.



1. यदि आप मोटापे से परेशान हैं और आप अपना वजन कम करना चाहते हैं. तो आप अंडे के सफेद भाग का सेवन करें. यह आपका वजन कम करने में सहायक साबित होगा.

2. अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं. तो आप संपूर्ण अंडे का सेवन करें. खासकर आप पीले वाले भाग का जरूर इस्तेमाल करें. इससे आपका वजन बढ़ने लगेगा.

3. अंडे में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. जो आपके बालों को मजबूत बनाते हैं. साथ ही यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में सहायक होते हैं.

4. अंडा आपकी हड्डियों तथा दांतों को मजबूत बनाए रखने में सहायता करता है. अंडा में कैल्शियम, विटामिन डी तथा फास्फोरस उपस्थित होता है. जो हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है.

5. अंडा कैंसर के खतरे को भी कम करता है. अल्बर्टा विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं के एक शोध से पता चला है कि अंडा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. जो कैंसर के विकास को रोकने का काम करता है.

सावधानियां


ध्यान रखें कि अंडे का अधिक सेवन ना करें. जिन लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर तथा हृदय संबंधी बीमारी है. उन्हें अंडे का पीला भाग नहीं खाना चाहिए.
Image source : Google

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करें.

Comments