बालों को रंगने से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान, एक बार जरूर पढ़ें

आज हर कोई अपने बालों को रंगना पसंद करता है. कोई अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए रंगता है तो कोई फैशन के तौर पर. कलर किए हुए बाल दिखने में अच्छे लगते हैं. लेकिन इसके कारण आपकी सेहत को काफी नुकसान भी पहुंचता है. क्योंकि इसमें केमिकल मौजूद होते हैं. जो आपकी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह होते हैं.



इस पोस्ट में हम जानेंगे, बालों को रंगने के नुकसान के बारे में. तो चलिए जानते हैं कि बालों को रंगने से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान. आइए जानते हैं इसके बारे में.


1. बालों का टूटना बालों को रंगने से बाल कमजोर हो जाते हैं. हेयर कलर या डाई में अधिक मात्रा में अमोनिया मिला होता है. जो बालों में उपस्थित प्रोटीन को छीन लेता है. जिससे बाल टूटने लगते हैं.

2. सफेद बाल यदि आप जरूरत से अधिक हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं. तो इससे धीरे-धीरे आपके सारे बाल सफेद होने लगते हैं.

3. गंजापन बालों को रंगने से गंजापन तथा बालों का तेजी से झरना शुरू हो जाता है. क्योंकि डाई में उपस्थित केमिकल बालों के रोम को हानि पहुंचाते हैं. जिससे बालों का बढ़ना मुश्किल हो जाता है.

4. एलर्जी कई ऐसे डाई भी है जो आपकी एलर्जी का कारण बन सकते हैं. इसके इस्तेमाल से रूसी, खुजली तथा आंखों के चारों ओर लालिमा व सूजन की समस्या भी आ सकती है.

5. कैंसर का खतरा पर्मानेंट हेयर डाई के अधिक प्रयोग से ल्यूकेमिया या लिम्फोमा जैसे रोग हो सकते हैं. ल्यूकेमिया कैंसर का एक प्रकार है. जो लोग अधिक गाढ़े रंग का प्रयोग करते हैं उन लोगों में इसके होने का खतरा अधिक होता है.
Image source: Google images

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करे एवं एेसी ही पोस्ट लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूले. आपका धन्यवाद.

Comments