जानिए टमाटर खाने के 5 बेहतरीन फायदे

टमाटर खाने के बहुत से फायदे हैं. टमाटर में कैलोरी कम होती है. लेकिन टमाटर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम और फोलेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. टमाटर में थियामिन, नियासिन, विटामिन बी 6, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कॉपर भी मौजूद होता है. जो अच्छी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है. इसे सब्जी बनाने से लेकर सलाद, चटनी, सूप और ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर भी उपयोग किया जाता है.


इस पोस्ट में हम जानेंगे, जानिए टमाटर खाने के 5 बेहतरीन फायदे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.


1. यदि आप शुगर के मरीज है तो यह जानकारी आपके लिए ही है. टमाटर आपकी ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल में रख सकता है. टमाटर क्रोमियम का एक अच्छा स्रोत है. यह आपके ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल करने में काफी हद तक सहायक है.

2. टमाटर आपके बालों के लिए भी बेहतर साबित होते हैं. टमाटर में पाया जाने वाला विटामिन आपके बालों को चमकदार तथा मजबूत बनाने का काम करता है.

3. अगर आप सुंदर दिखना चाहते हैं तो आपको टमाटर खूब खाना चाहिए. टमाटर में बीटा कैरोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है. जो सूरज की किरणों से त्वचा की रक्षा करता है. यह चेहरे की झुर्रियों और लाइंस को खत्म करने में सहायता करता है.

4. टमाटर में काफी अधिक मात्रा में पानी और फाइबर होता है. इसे फिलिंग फूड भी कहा जाता है. क्योंकि यह जल्दी पेट भरते हैं वो भी बिना फैट या कैलोरी बढ़ाएं. यदि आप वजन कम करने की योजना पर है तो अपने भोजन में ढेर सारा टमाटर जरूर शामिल करें. टमाटर आपको वजन कम करने में सहायता कर सकता है.

5. यदि आप टमाटर के बीज का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपको पथरी की समस्या नहीं होगी. टमाटर गुर्दे की पथरी को रोकने में सहायता करता है. उन लोगों को गुर्दे की पथरी होने की संभावना बहुत कम होती है जो टमाटर के बीज का नियमित रूप से सेवन करते हैं.
Image source : flickr

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करे एवं एेसी ही पोस्ट लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूले. आपका धन्यवाद.

Comments