बालों से जुड़ी हर समस्या को खत्म करता है पुदीने का तेल, जाने कैसे करें इसका इस्तेमाल

पुदीना गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है. पुदीना में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा होती है. भोजन का स्वाद बढ़ाने में भी पुदीने का प्रयोग किया जाता है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि पुदीने से आपके बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी खत्म हो सकती है.


इस पोस्ट में हम जानेंगे, बालों से जुड़ी हर समस्या को खत्म करता है पुदीने का तेल, जाने कैसे करें इसका इस्तेमाल. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

रूसी करें दूर


यदि आपको रूसी हो गई है तो पुदीने का तेल आपके लिए उत्तम है. पुदीने के तेल को नारियल या किसी भी तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाएं. इसके नियमित सेवन से आपके बालों में हमेशा नमी बनी रहती है. इससे रूखापन दूर होता है. परिणाम स्वरुप रूसी नहीं बनती है.

बाल बनाएं मजबूत


पुदीने का तेल बालों को मजबूत बनाता है. मेंटोन और प्यूलगोन नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यह तत्व बालों को जड़ से मजबूत बनाने में सहायता करते हैं. इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं.

बालों का झड़ना रोके


यदि आपके बाल झड़ रहे हैं तो पुदीने के तेल का प्रयोग करें. यह तेल सिर की स्कीन में अंदर जाकर रोमछिद्रों को सक्रिय करता है. इससे नए बालों के आने में सहायता मिलती है. इससे बाल जल्दी से बढ़ते हैं तथा इसे लगाने से बालों का झड़ना रुक जाता है.

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करे एवं एेसी ही पोस्ट लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूले. आपका धन्यवाद.

Comments