सभी बीमारियों का काल है हल्दी वाला पानी

हल्दी को शुरू से ही सेहत के लिए वरदान माना जाता है. इसके नियमित सेवन से हाजमा ठीक होने से लेकर जोड़ों तक का दर्द ठीक हो जाता है. इसके इस्तेमाल से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं. हल्दी का पानी अमृत के समान है.


इस पोस्ट में हम जानेंगे कि सभी बीमारियों का काल है हल्दी वाला पानी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.


1. कैंसर से बचने और इसके प्रभाव को कम करने में हल्दी एक कारगर दवाई की तरह काम करती है. हल्दी का पानी एंटी कैंसर के गुणों से भरपुर है. ये पैदा करने वाली कोशिकाओं से लड़ती है. क्योंकि इसमें करक्यूमिन मौजूद होता है.

2. अगर सर्दी और जुकाम से नाक बंद हो जाती हो तो हल्दी का पानी शहद और काली मिर्च के साथ मिलाकर पीने से सर्दी व जुकाम में राहत मिलती है.



3. हल्दी वाले पानी के नियमित इस्तेमाल से सांस संबंधी रोग जैसे दमा, साइनस और कफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. हल्दी इन बीमारियों को जड़ से खत्म करती है.

4. हल्दी वाला पानी पीने से हड्डियां मजबूत होती है. हल्दी में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट आपको हड्डियों की सभी समस्याओं से बचाते हैं. हल्दी वाला पानी जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करके आपको राहत पहुंचाता है.

5. हल्दी के सेवन से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है. यह एक एंटीबायोटिक की तरह होती है. इसके पीने से कई बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है.

6. शुगर के मरीजों को सब्जी में हल्दी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. हल्दी डायबिटीज से होने वाले जख्मों को जल्दी ही भर देती है.
Image source : Flickr

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करे एवं एेसी ही पोस्ट लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूले. आपका धन्यवाद.

Comments