एग्जाम के तनाव को देना है मात, तो इन फूड्स का सेवन करना ना भूलें

स्वस्थ आहार का इस्तेमाल करना एक अच्छी आदत है. लेकिन एग्जाम के समय में इसकी जरूरत काफी बढ़ जाती है. दिमागी गतिविधि और याददाश्त बढ़ाने के लिए पोषक से भरपूर आहार की आवश्यकता होती है. साथ ही स्वस्थ आहार हमें बीमारियों से भी बचाता है. जिससे एग्जाम के समय हम अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा सकते हैं. आज हम यहां ऐसे फूड्स के बारे में जानेंगे जिसके सेवन से हम एग्जाम के तनाव को आसानी से मात दे सकते हैं.


तो चलिए जानते हैं, एग्जाम के तनाव को देना है मात तो इन फूड्स का सेवन करना ना भूलें.


1. मछली

अगर आप मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं, तो आप मछली का सेवन कर सकते हैं. मछली का सेवन हृदय, मस्तिष्क और पूरे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है. मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. जो आपकी याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाता है. मछली को ब्रेन फूड भी कहा जाता है.

2. बादाम

बादाम याददाश्त बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण आहार माना जाता है. रोजाना सुबह 5 बादाम के सेवन से आंख और दिमाग की कमजोरी दूर होती है. बादाम में प्रोटीन, राइबोफ्लाविन, मैगनीज, कॉपर और कई सारे विटामिंस होते हैं. जो दिमाग की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं.

3. केला

एग्जाम से पहले केला खाना अच्छा माना गया है. इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो दिमाग को तेज करने और उसे हमेशा तैयार रखने में मदद करता है. केला विटामिन बी6 का भी अच्छा स्रोत होता है. जो हमारे नर्वस सिस्टम को स्वस्थ बनाता है. साथ ही याददाश्त भी मजबूत करता है. केला तनाव को दूर करता है और दिमाग को ठंडा रखता है.

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करे एवं एेसी ही पोस्ट लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूले. आपका धन्यवाद.

Comments