दांतों को सफेद बनाने के 3 सबसे सरल उपाय

लोग अपने दांतो को सफेद रखने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं. कोई दिन में दो बार ब्रश करते हैं तो कोई डॉक्टर के पास जाकर इसकी सफाई करवाते हैं. दांतों को सफेद बनाने के नाम पर मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध है. मुस्कुराता हुआ चेहरा सभी को पसंद है मगर इसके लिए दांतो को सफ़ेद और चमकदार होना जरूरी है.



इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप सिर्फ कुछ ही हफ्तों में अपने दांतो को सफेद तथा चमकदार बना पाएंगे. तो चलिए जानते हैं दांतों को सफेद बनाने के 3 सबसे सरल उपाय.

1. सबसे पहले आप केले का थोड़ा सा छिलका लें. फिर इसके सफेद भाग को दांतों पर 3 से 4 मिनट तक घिसें और इसे 15 मिनट तक के लिए छोड़ दें. 15 मिनट के बाद दांतों को ब्रश से साफ कर लें. दो से तीन हफ्तों तक ऐसा करने से आपको रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा.


2. बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण एक तरह के नेचुरल ब्लीच के रूप में काम करते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को टूथब्रश की मदद से अपने दांतो पर इस्तेमाल करें. इस पेस्ट को प्रतिदिन 2 मिनट तक अपने दांतो पर रगड़ने से आपका दांत चमक उठता है.


3. पुराने जमाने में जब टूथपेस्ट और टूथब्रश नहीं होते थे तो लोग नीम की टहनी तोड़कर इसका दातुन बना लिया करते थे. दातुन करने से दांतों में सफेदी आती है तथा सांसों की बदबू दूर होती है. यह स्वाद में कड़वा होता है मगर यह आपके दांतो को बिना किसी साइड इफेक्ट्स के चमकाने के लिए बहुत ही कारगर होता है.
Image source: flickr

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करे एवं एेसी ही पोस्ट लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूले. आपका धन्यवाद.

Comments