अगर आप बायीं करवट सोते हैं तो ये खबर आपके लिए है

हमेशा एक ही करवट में सोते रहना संभव नहीं होता है. लेकिन हम जिस भी करवट में सोते हैं उसका असर हमारे अंगों और दिमाग पर पड़ता है. बायीं करवट सोने से शरीर पर अच्छा असर पड़ता है. बायीं करवट सोने से शरीर में ब्लड सरकुलेशन बेहतर तरीके से होता है जिससे हमें अच्छी नींद आती है.


इस पोस्ट में हम जानेंगे बायीं करवट सोने के फायदे के बारे में. तो चलिए जानते हैं कि अगर आप बायीं करवट सोते हैं तो ये खबर आपके लिए है.


1. लीवर और किडनी हमारे शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालती है. जिससे लीवर में फैट जमा नहीं हो पाता है. लीवर और किडनी के ठीक तरह से कार्य करने से हम घातक बीमारियों से दूर रहते हैं.

2. बायीं करवट सोने पर कब्ज से राहत मिलती है. बायीं करवट सोने पर खाना छोटी आंत से बड़ी आंत में आसानी से पहुंच जाता है. जिससे सुबह पेट खाली होने में आसानी होती है. बायीं करवट सोने पर एसिडिटी और सीने में जलन नहीं होती है.

3. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बायीं करवट सोना बहुत अच्छा होता है. क्योंकि यह गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ के लिए भी अच्छा होता है. इससे गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है.

4. बायीं करवट सोने पर खाना अच्छे से पच जाता है. साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है. जिन लोगों का हाजमा गङबङ रहता है उन्हें डॉक्टर बायीं करवट लेटने की सलाह देते हैं.

5. बायीं करवट सोना हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. इससे हमारे हृदय पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है. जिससे हृदय बेहतर तरीके से काम कर पाता है और हम लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं.
Image source: speekingtree.in

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट पसंद आने पर लाइक और शेयर जरूर करे एवं एेसी ही पोस्ट लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूले. आपका धन्यवाद.

Comments