कैसे पहचाने कि आपको स्वाइन फ्लू है

स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर अगर उसके इलाज में देरी की जाए तो मामला बिगड़ सकता है. अक्सर लोग स्वाइन फ्लू को वायरल बुखार या मौसमी बुखार  मानने की गलती कर देते हैं. इसलिए आज हम यहां सामान्य बुखार और स्वाइन फ्लू के अंतरों को बताएंगे, जिससे आप यह पहचान पाए कि आपको स्वाइन फ्लू है या नहीं.

कैसे पहचाने कि आपको स्वाइन फ्लू है
कैसे पहचाने कि आपको स्वाइन फ्लू है

1. सामान्य बुखार के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं. वहीं स्वाइन फ्लू के लक्षण बहुत तेजी से कुछ ही घंटों में बढ़ जाते हैं.

2. सामान्य बुखार में सर्दी, खांसी और हल्का बदन दर्द होता है. जबकि स्वाइन फ्लू में तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, उल्टी और डायरिया भी हो जाता है.

3. सामान्य बुखार में प्रायः गले की खराश भी होती है. वहीं स्वाइन फ्लू में गले की खराश के बजाय चेस्ट प्रॉब्लम होती है.

4. सामान्य बुखार में प्रायः सिर दर्द नहीं होता है. जबकि स्वाइन फ्लू के अधिकतर मामलों में तेज सिर दर्द होता है.

5. सामान्य बुखार कहीं भी किसी को भी हो सकता है. लेकिन स्वाइन फ्लू अधिकतर एक ही इलाके में कई लोगों को होता है.

यदि आप में यह लक्षण दिखे तो अस्पताल में जाना और शांत वातावरण में रहना आपके लिए बेहद जरूरी है.
Image source : thehealthsite.com

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments