स्वाइन फ्लू से बचने के घरेलू उपचार

अगर आप स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं तो ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं. क्योंकि आज हम बताने जा रहे हैं स्वाइन फ्लू से बचने के घरेलू उपचार के बारे में. स्वाइन फ्लू से भी हम वैसे ही बच सकते हैं जैसे साधारण बुखार या सर्दी-जुकाम से बचते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बचाव के उपाय.
स्वाइन फ्लू से बचने के घरेलू उपचार
स्वाइन फ्लू से बचने के घरेलू उपचार

1. स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आप महीने में एक या दो बार कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. व्यस्क इसे पानी के साथ ले सकते हैं. वहीं बच्चों को कपूर का पाउडर आलू या केले के साथ मिलाकर दे सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि 1 महीने में 2 बार से अधिक इसका इस्तेमाल ना करें.

2. रोजाना एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होता है. जिससे स्वाइन फ्लू का प्रभाव कम होने लगता है. हल्दी में करक्युमिन होता है. जिसमें कई सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं.

3. तुलसी स्वाइन फ्लू को बिल्कुल ठीक कर देगा ऐसा तो नहीं कह सकते हैं. लेकिन तुलसी एच1 एन1 वायरस से लड़ने में सहायक हो सकती है. हर रोज तुलसी के पांच पत्तियों को धोकर खाने से हम इससे बच सकते हैं. तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस दोनों गुण मौजूद होते हैं. जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देती है.

4. विटामिन सी स्वाइन फ्लू के बचाव में कारगर साबित होता है. इसलिए अपने आहार में नींबू, आंवला, अंगूर, संतरा आदि जरूर शामिल करें. इनमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.

5. एलोवेरा जेल की एक चम्मच पानी के साथ पीने से स्वाइन फ्लू के असर को कम किया जा सकता है. एलोवेरा आपके अंदर स्वाइन फ्लू से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है. एलोवेरा एक लोकप्रिय जड़ी-बूटी है.

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments