दाद, खाज और खुजली को जड़ से खत्म कर देगा ये 10 घरेलू इलाज

दाद, खाज और खुजली को जड़ से खत्म कर देगा ये 10 घरेलू इलाज



दाद, खाज और खुजली त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं. इसमें त्वचा पर लाल रंग के छोटे - छोटे दाने हो जाते हैं. साथ ही त्वचा पर निशान और जलन भी महसूस होती है. खुजली और जलन दाद से पीड़ित व्यक्ति का जीना मुहाल कर देती है. दाद, खाज के इलाज के लिए कई एंटी फंगल क्रीम और दवाएं उपलब्ध है. इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे और उपचार करके भी दाद, खाज और खुजली ठीक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं दाद, खाज और खुजली को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू इलाज के बारे में.

दाद, खाज और खुजली को जड़ से खत्म कर देगा ये 10 घरेलू इलाज
दाद, खाज और खुजली को जड़ से खत्म कर देगा ये 10 घरेलू इलाज


दाद, खाज और खुजली के 10 घरेलू इलाज


1. एक चम्मच डेटॉल और एक चम्मच पानी मिलाकर खुजली वाले स्थान पर लगाएं. इसे लगाने के लिए रूई का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से खुजली खत्म होती है.

2. अगर आप दाद, खाज और खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं, तो नहाते समय शैंपू और साबुन का प्रयोग न करें.

3. नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से कीटाणु खत्म हो जाते हैं. नीम के पत्ते को दही के साथ पीसकर लगाने से दाद जड़ से ठीक हो जाता है.

4. अगर खुजली बहुत अधिक होती है, तो 1 सप्ताह टमाटर का रस लगातार पिए. सुबह के समय इसका सेवन लाभदायक होता है.

5. दाद पर अनार के पत्तों को पीसकर लगाने से भी लाभ पहुंचता है.

6. दाद में बथुआ की सब्जी लाभकारी है. बथुआ को उबालकर उसका रस पीने से सभी प्रकार के चर्म रोग में लाभ मिलता है.

7. दाद से बचाव के लिए अधिक चटपटा, मसालेदार, नमकीन और मीठा खाने से बचें.

8. दाद पर नींबू का रस लगाने से दाद ठीक होने लगता है. इसका प्रयोग दिन में दो से तीन बार करने पर जल्द ही दाद खत्म हो जाएगा.

9. केले के गूदे में नींबू का रस मिलाकर लगाने स भीे दाद ठीक हो जाता है.

10. अगर दाद काफी पुराना है, तो इसके उपचार के लिए खुजली की क्रीम का इस्तेमाल करें. इससे काफी राहत मिलती है.
Image source : pixabay

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएँ. पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे एवं एेसी ही पोस्ट लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूले. आपका धन्यवाद.

Comments

Post a Comment