अगर आप दांत दर्द, पायरिया या सांसों की बदबू से परेशान है तो ये रहे इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय

हमारे नियमित ब्रश करने के बाद भी अक्सर दांतों में दर्द होना, पायरिया होना या सांसों से बदबू आना एक आम समस्या बन गई है. दिन में दो बार ब्रश करने के बाद भी हम इससे परेशान रहते हैं. इसलिए आज हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी इन समस्याओं को जड़ से मिटा देगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अगर आप दांत दर्द, पायरिया या सांसों की बदबू से परेशान है तो ये रहे इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय
अगर आप दांत दर्द, पायरिया या सांसों की बदबू से परेशान है तो ये रहे इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय


आज हम बताएंगे अगर आप दांत दर्द, पायरिया या सांसों की बदबू से परेशान है तो ये रहे इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय.

1. दांत दर्द दूर करने के लिए सबसे पहले आप पानी में सरसों डालकर गर्म कर लें. फिर इस पानी से कुल्ला करें. ऐसा करने से दांतों का दर्द दूर हो जाता है.

2. मेंथी के साथ उबला पानी दांतों पर लगाने से सांसों की बदबू दूर होती है और दांत चमकीले हो जाते हैं.

3. कपूर और अरंड का तेल मिलाकर रोजाना सुबह-शाम मसूड़ों पर मलने से पायरिया ठीक हो जाता है.

4. एक गिलास गर्म पानी में रोजाना 5 बूंद लौंग का तेल मिलाकर कुल्ला करने से पायरिया नष्ट हो जाता है.

5. अमरूद की पत्तियां दांत दर्द के इलाज में लाभकारी है. अमरूद की 5 पत्तियां पानी में डालकर उबालें और थोड़ा नमक मिला लें. अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें. जब यह गुनगुना हो जाएं तब इससे कुल्ला कर लें.

6. काली मिर्च के चूर्ण में थोड़ा सा नमक मिलाकर दांतों पर मलने से पायरिया ठीक होने में मदद मिलती है.

7. प्रतिदिन सुबह एक गिलास पानी में एक नींबू का रस मिलाकर कुल्ला करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है.

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप.

Comments