पानी पीने के 7 जबरदस्त फायदे

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. पानी के बिना जीवन सूना है. स्वस्थ रहने के लिए रोज कम से कम 8 - 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. आज हम यहां जानेंगे पानी पीने के 7 जबरदस्त फायदे के बारे में. तो चलिए जानते हैं.

पानी पीने के 7 जबरदस्त फायदे
पानी पीने के 7 जबरदस्त फायदे

1.हमारे शरीर का 70% भाग पानी से बना हुआ है. पानी पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और शरीर में द्रव्य का संतुलन बना रहता है.

2. जिम करने के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है. जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती हैं. इस कमी को पूरा करने के लिए हमें पानी की आवश्यकता होती है. इसलिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है.

3. चेहरे पर फोड़े-फुंसी आदि से बचने के लिए हमें खूब पानी पीना चाहिए. पानी टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालता है. पानी पीने से चेहरे का रंग निखरता है. साथ ही फुंसी आदि खत्म हो जाती है.

4. पानी शरीर की थकान को दूर करता है. यह हमारी क्रिएटिविटी को बढ़ाता है और हमें रिफ्रेश रखता है.

5. पानी पाचन शक्ति बढ़ाता है. साथ ही पोषक तत्वों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का भी काम करता है. पाचन क्रिया के दौरान शरीर में कुछ हानिकारक पदार्थ भी बनते हैं. पानी इन व्यर्थ पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है.

6. पानी पीने से किडनी सही तरह से काम करती हैं. किडनी यूरिन को फिल्टर करती है. किडनी को इस काम के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना जरूरी है. पानी की कमी से किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है.

7. अस्थमा के मरीजों के लिए पानी वरदान है. पानी की कमी से नाक की आंतरिक कोशिकाएं सूख जाती है. जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments