हीमोग्लोबिन बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय

हीमोग्लोबिन ब्लड में मौजूद वह प्रोटीन होता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन के संचार का काम करता है. किसी भी स्वस्थ्य शरीर में एक निश्चित मात्रा में ब्लड का होना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि, शरीर में ब्लड की कमी कई सारी बिमारियों को न्यौता देता है. खासकर, हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया होने का खतरा सबसे अधिक होता है. प्रकृति में कुछ ऐसी चीजें उपलब्ध है जिनका सेवन करने से हम इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए जानते है हीमोग्लोबिन बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय के बारे में.

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय
1. जब हमारे शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो जाती है तो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी कम हो जाती है. इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमें खाने में दाल, मटर, बंदगोभी, बादाम और केले का अवश्य इस्तेमाल करना चाहिए.

2. अमरुद, पपीता, संतरा और अंगूर विटामिन सी की कमी को पूरा करते हैं. विटामिन सी की कमी पूरी होते ही आपके हीमोग्लोबिन की कमी भी पूरी हो जाती है.

3. ब्लड बढ़ाने वाले आहार में अनार सबसे अहम माना जाता है. क्योंकि, अनार में आयरन प्रचुर मात्रा में पायी जाती है. एक कप अनार के जूस का सेवन आयरन की कमी को बहुत जल्द पूरा कर सकता है.

4. किशमिश, बादाम, मांस और मछली आयरन के सबसे प्रमुख स्रोत होते हैं. इसके सेवन से हम जल्द ही खून की कमी को दूर कर सकते हैं.

5. मेथी, पालक, चावल, दाल, बाजरा, मकई आदि जैसे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करके हम हीमोग्लोबिन की कमी को दूर कर सकते हैं.

6. शुद्ध शहद आयरन का सबसे बड़ा स्रोत होता है. इसे आप जैसे चाहे खा सकते हैं. इसके नियमित सेवन से आप एनीमिया से बच सकते हैं.

7. धनिया, पुदीना, मेथी, तेजपत्ता, तुलसी आदि आयरन को सोखने में हमारी मदद करते हैं. जिससे एनीमिया होने की संभावना काफी कम हो जाती है.

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments