परीक्षा के समय तेज दिमाग चाहिए तो भोजन में इसे जरूर शामिल करें

परीक्षा में बेहतर रिजल्ट पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खानपान का भी महत्व होता है. परीक्षा के समय बच्चों को सही आहार देना जरूरी होता है. जिससे बच्चे का दिमाग तेज हो. साथ ही दिमाग को उचित पोषण और ऊर्जा भी मिले. भोजन में अच्छे और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल से परिणाम में फर्क नजर आता है.



इसलिए आज हम जानेंगे कि परीक्षा के समय तेज दिमाग चाहिए तो भोजन में क्या-क्या शामिल करना चाहिए.


1. प्रोटीन




यदि आपका बच्चा परीक्षा दे रहा है, तो उसके भोजन में प्रोटीन से भरपूर खाद्य सामग्री को जरूर शामिल करें. प्रोटीन के इस्तेमाल से लंबे समय तक पढ़ने की ऊर्जा मिलती है. सुबह के नाश्ते में अंडे, पोहा, इडली या डोसा खाना बच्चे को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखता है.

2. आयरन और विटामिन बी


अपने भोजन में विटामिन बी और आयरन युक्त आहार जरूर शामिल करें. इससे बच्चे को मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलती रहती हैं. जो बच्चे को मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद बनाए रखता है. सोयाबीन, पालक, मछली, अंडा, रेड मीट और गेहूं विटामिन बी और आयरन के प्रमुख स्रोत है.

3. ओमेगा 3 फैटी एसिड




एग्जाम के समय बच्चों को ओमेगा 3 फैटी एसिड की काफी जरूरत होती है. इसके सेवन से बच्चे की याद करने की क्षमता बढ़ती है. जिससे बच्चे को पाठ याद करने में आसानी होती है. मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत है. इसके अलावा यह सोयाबीन ऑयल, ऑलिव ऑयल, कद्दू के बीज और अखरोट के तेल से भी प्राप्त होता है.

4. जिंक


बच्चे की याददाश्त और विचार करने की क्षमता को जिंक जैसे खनिज लवण की मदद से बढ़ाया जा सकता है. कद्दू के बीज जिंक के अच्छे स्रोत होते हैं. प्रतिदिन इसका सेवन दिमाग की क्षमता को बढ़ाता है. कद्दू के बीज के अलावे इसे आप सी फूड और अंकुरित चने से भी प्राप्त कर सकते हैं.

5. कार्बोहाइड्रेट्स


कम समय में अधिक ऊर्जा प्राप्ति के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन लाभकारी होता है. यह ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलकर उसे दिमाग तक पहुंचाता है. जिससे एकाग्रता बनाए रखने में मदद मिलती है और रिजल्ट में फर्क नजर आता है. केला, सेब, नाशपाती, गाजर, आलू, सलाद और जामुन कार्बोहाइड्रेट्स के प्रमुख स्रोत है.

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप.

Comments