जानिए TOP 7 चाय पीने के नुकसान के बारे में

चाय भारतीय समाज का एक अभिन्न अंग बन गई है. आज कहीं भी जाइए आपको सबसे पहले चाय दी जाएगी. चाय को लोगों ने आज आदत बना लिया है. आज हम यहां जानेंगे चाय पीने के नुकसान के बारे में.

जानिए TOP 7 चाय पीने के नुकसान के बारे में
जानिए TOP 7 चाय पीने के नुकसान के बारे में

1. चाय में टैनिक एसिड होता है. खाने के तुरंत बाद चाय पीने से भोजन से मिलने वाला आयरन टैनिक एसिड के साथ मिल जाता है. जिससे आपको आयरन की कमी हो जाती है और आप एनीमिया के शिकार भी हो सकते हैं.

2. दिन भर में 4 से 5 कप चाय पीते हैं तो आप अनिंद्रा के शिकार हो सकते हैं. इससे आपके नींद में कमी आ जाएगी.

3. चाय में कॉफी से भी अधिक कैफीन पाया जाता है. कैफीन ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है. इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए.

4. बहुत सारे लोग सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीते हैं. खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिडिटी बढ़ जाती है और यह पेट में गैस्ट्रिक जूस का निकलना कम कर देता है. जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है और आप कब्ज के शिकार हो जाते हैं. अर्थात खाली पेट में चाय पीना कब्ज को न्योता देना है.

5. सड़क के किनारे बने चाय की दुकान या घर से बाहर बने चाय कभी नहीं पीनी चाहिए. क्योंकि वह उन पुराने चाय की पत्तियों को ही बार-बार इस्तेमाल करते हैं, जो पहले ही विषैली हो चुकी होती है. ऐसी चाय हमारे लिए काफी हानिकारक होती है.

6. एक स्टडी के अनुसार चाय के अधिक सेवन से ऑस्टियोफ्लूरोसिस नामक बीमारी हो सकता है. जो हड्डियों को कमजोर कर देता है.

7. ब्रिटिश मैडिकल जर्नल में छपे नए शोध के अनुसार ज्यादा गर्म चाय पीने से खाने की नली या गले का कैंसर होने का खतरा 8 गुना तक बढ़ जाता है. अधिक गर्म चाय गले की टिश्यू को नुकसान पहुंचाती है.
Image source : pixabay

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments