जानिए आलू के 10 बेहतरीन फायदे

आलू एक सामान्य सब्जी है. लगभग सभी लोग आलू खाना पसंद करते हैं. आलू खाने में स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही इनमें कई औषधीय गुण भी होते हैं. आलू में स्टार्च, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक मौजूद होता है. आलू में कार्बोहाइड्रेट, एमिनो एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. आलू हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. तो चलिए जानते हैं आलू के 10 बेहतरीन फायदे के बारे में.

जानिए आलू के 10 बेहतरीन फायदे
जानिए आलू के 10 बेहतरीन फायदे

1. चेहरे पर से दाग, धब्बे और पिंपल्स हटाने में आलू का रस काफी फायदेमंद होता है. आलू में भरपूर मात्रा में विटामिन बी काम्प्लेक्स, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जस्ते जैसे खनिज भी पाए जाते हैं. जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद है.

2. आलू सन बर्न में भी फायदेमंद होता है. अगर तेज धूप या लू से त्वचा झुलस गई हो तो कच्चे आलू का रस लगाने से यह ठीक हो जाता है.

3. आलू फटे होंठ, रक्तस्राव, स्कर्वी और इन्फेक्शन में उपयोगी है. आलू में विटामिन सी होता है. जो हमें इससे बचाता है.

4. आलू या उसके पत्तों का रस पीलिया दूर करने में भी उपयोगी है.


5. गठिया में आलू का जूस काफी कारगर होता है. आलू का जूस पीने से यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकल जाता है. जो गठिया की सूजन को कम करने में सहायक होता है.

6. शरीर के जले हुए भाग पर कच्चे आलू का लेप लगाने से जलन में आराम मिलता है.

7. आलू एसिडिटी को कम करता है. आलू में पोटेशियम सॉल्ट मौजूद होता है, जो एसिडिटी को दूर करता है. पेट में गैस होने पर कच्चे आलू का रस निकालकर पीने से आराम मिलता है.

8. आलू में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है. पोटेशियम किडनी से नमक को बाहर निकाल देती है. जिससे किडनी को लाभ पहुंचता है. इसलिए भोजन में आलू जरूर शामिल करें.

9. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में आलू का सेवन जरूर करना चाहिए. आलू ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है.

10. हृदय की बीमारी और इसके स्ट्रोक से बचने के लिए आलू सबसे अच्छा आहार है. आलू नब्ज के अवरोध और हार्ट अटैक से बचाता है. आलू में फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ए होते हैं. जो कई प्रकार के कैंसर से आपकी रक्षा कर सकते हैं.
Image source: Pixabay

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments