टाइफाइड बुखार से बचाव के घरेलू उपाय

टाइफाइड बुखार एक संक्रामक जानलेवा बीमारी है. इसमें साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया हमारे शरीर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक घूमता रहता है. टाइफाइड एक ऐसा बुखार है, जो ठीक होने के बाद फिर से आ सकता है और किसी को तो यह बुखार बार-बार आता है. जिसकी वजह से शरीर के किसी भी भाग में अचानक दर्द होने लगता है. आज हम जानेंगे टाइफाइड बुखार से बचाव के घरेलु उपाय के बारे में.

टाइफाइड बुखार से बचाव के घरेलू उपाय
टाइफाइड बुखार से बचाव के घरेलू उपाय

1. टाइफाइड के दौरान उल्टी और दस्त होना एक प्रमुख लक्षण है. जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसलिए टाइफाइड में खूब पानी पिएं. लेकिन पानी हमेशा उबालकर ही इस्तेमाल करें.

2. तुलसी की पत्तियां और अदरक का पेस्ट गर्म पानी में मिलाकर दिन में 3 बार पीने से टाइफाइड का बुखार उतर जाता है.

3. एक चम्मच अदरक का पेस्ट और एक चम्मच पुदीने की पेस्ट लेकर एक कप पानी में मिला लें. इस घोल को सुबह और शाम पीने से टाइफाइड बुखार कम होता है. पुदीने में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो टाइफाइड में लाभदायक हैं.

4. पानी में ग्लूकोज मिलाकर पीने से ना केवल आपकी कमजोरी जाएगी बल्कि आपके शरीर को एनर्जी भी मिलेगी.

5. लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. जो हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है. लहसुन की एक कली को पीसकर गर्म पानी में 10 मिनट के लिए ढ़क कर छोड़ दें. इस पानी को छानकर दिन में दो बार पीने से टाइफाइड बुखार जल्दी ठीक हो जाती है.

6. सेब का जूस टाइफाइड से लड़ने का सबसे सस्ता और फायदेमंद उपाय है. सेब के जूस में अदरक का पेस्ट मिलाकर सुबह-शाम पीने से टाइफाइड फीवर जल्दी ठीक हो जाता है.

7. टाइफाइड बुखार में ठंडे और ताजे पानी पट्टियों को अपने सर पर रख सकते हैं. इससे शरीर का तापमान कम होता है.
Image source : Google images

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments