बवासीर के 5 आसान घरेलू उपाय

Bawaseer treatment in hindi


बवासीर दो तरह की होती है. खूनी बवासीर, जिसमें मल त्यागते समय खून निकलता है. बादी बवासीर, जिसमें ज्यादातर काले मस्से होते हैं. इस समय खुजली के साथ ही चलने पर भी बहुत पीड़ा होती है.

बवासीर के 5 आसान घरेलू उपाय
Pixabay

Causes of piles


बवासीर होने का कारण पेट से संबंधित समस्याएं होती है. जब आप फास्ट फूड, होटल का खाना और शराब का सेवन अधिक करते हैं और आपकी डेली रूटीन ठीक नहीं होती है, तो पेट की गर्मी से आँतों में खाना सड़ने लगता है. जिससे कई सारी बीमारियां होती है, उसी में से एक बवासीर भी है.

Piles treatment at home
बवासीर के घरेलू उपाय


1. बवासीर के पीड़ितों को ठंडे पदार्थों का सेवन खूब करना चाहिए.

2. 30 ग्राम काले तिल को सुबह और शाम 250 ग्राम दही में मिलाकर अवश्य खाएं. इसका इस्तेमाल लगातार 15 दिनों तक करने से बवासीर की बीमारी ठीक हो जाती है.


3. पके हुए केले पर कत्थे का पिसा हुआ चूर्ण छिड़क कर उसे रात भर छोड़ दें. सुबह मल त्याग के बाद इस केले का सेवन करें. ऐसा लगातार 15 दिनों तक करने से बवासीर की समस्या ठीक हो जाती है.

4. एक गिलास गर्म दूध में 10 ग्राम ईसबगोल की भूसी मिलाकर पीने से बवासीर की बीमारी जड़ से समाप्त हो जाती है. लेकिन इसका इस्तेमाल एक महीने में 2 बार से अधिक ना करें. इसके अधिक सेवन से आप को दस्त भी हो सकती हैं.

5. पपीते पर पिसी हुई काली मिर्च, काला नमक और नींबू का रस छिड़क कर खाने से बवासीर में राहत मिलती है. पपीते के सेवन से पेट साफ रहता है.

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमसे Facebook और Twitter पर भी जुङ सकते है आप।

Comments