वरदान है पपीते के पत्ते का रस

सभी लोगों को पपीता खाना पसंद होता है. पपीता में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ए और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है. ठीक उसी तरह पपीते के पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आज हम जानेंगे कि पपीते के पत्ते का रस हमारे लिए कितना फायदेमंद है यानी कैसे हमारे लिए वरदान है पपीते के पत्ते का रस. लेकिन उससे पहले हम पपीते के पत्ते का रस बनाने का तरीका जानेंगे.

वरदान है पपीते के पत्ते का रस
वरदान है पपीते के पत्ते का रस


पपीते के पत्ते का रस कैसे बनाए


सबसे पहले पपीते के पत्ते को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें. अब एक बर्तन में 2 लीटर पानी में इसे डालकर उबालें. जब तक पानी आधा ना हो जाए इसे उबालते रहे. ध्यान रहे कि इसे ऊपर से ना ढके. अब पत्ते को मसल कर उस पानी को छान लें और एक साफ बर्तन में रख लें. इसे आप 2 से 3 दिन तक उपयोग में ला सकते हैं.

चलिए अब जानते हैं कि कैसे हमारे लिए वरदान है पपीते के पत्ते का रस.


कैंसर, डेंगू, मलेरिया, दिल की बीमारी, ब्लड शुगर और पेट में कीड़े की समस्या में पपीते के पत्ते का रस बहुत ही प्रभावशाली होता है. यह हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. यह ब्रैस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, पैंक्रिअटिक कैंसर, फेफड़े और लीवर के कैंसर से हमें बचाता है. पपीते के पत्ते का जूस शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है. यह इंफेक्शन और बैक्टीरिया के अटैक से हमें बचाता है.

पपीते के पत्ते का रस खून में डब्ल्यूबीसी और प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाकर मलेरिया और डेंगू से लड़ने में प्रभावकारी होता है. डेंगू में पपीते के पत्ते का रस एक रामबाण उपाय है. यह गिरते हुए प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाने का काम करता है.

पपीते के पत्ते का रस पीने से आपको भूख ना लगने की समस्या से निजात मिलता है. इससे आपको भूख लगने लगेगी और आप अच्छे से भोजन कर पाएंगे.

पपीते के पत्ते में 50 तरह के केमिकल्स और मैटेरियल्स पाए जाते हैं, जो हमें बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं. इससे बार-बार सर्दी और जुकाम होने की समस्या दूर होती है.

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter, Google+ और Newsdog पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments