जैसा आप खाते हैं वैसे ही आप बनते हैं. लेकिन हमारे शरीर पर सबसे ज्यादा असर उन चीजों का होता है जो हम सुबह खाली पेट खाते हैं. बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं जिनका खाली पेट सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद होता है. लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका खाली पेट सेवन करना हमारे लिए हानिकारक होता है. इन चीजों की सही जानकारी नहीं होने की वजह से अक्सर लोग ऐसी चीजें खाली पेट खा लेते हैं, जिनकी वजह से छोटी या बड़ी कोई भी समस्या होना शुरू हो जाती है. तो चलिए जानते हैं उन 8 चीजों के बारे में जिन्हें खाली पेट कभी न खाएं.
1. केला : केले में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से खाली पेट इसका सेवन करना हमारे हृदय के लिए अच्छा नहीं होता है. इसलिए खाली पेट सिर्फ केले का सेवन ना करें बल्कि इसके साथ कुछ न कुछ अवश्य खाएं.
2. केक और ब्रेड : केक के अंदर ब्रेड मौजूद होती है. साथ ही इसमें चीनी की मात्रा भी बहुत अधिक होती है. ब्रेड मैदे से बनी होती है और मैदे से बनी चीजों को पचाने में हमारे पेट को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. जिससे खाली पेट इन्हें खाने से दिन भर आलस और नींद लगने की समस्या हो सकती है. इसलिए इन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए.
3. टमाटर और खट्टे फल : संतरा, मौसमी, टमाटर और कीवी वैसे तो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. हर व्यक्ति को इनका सेवन जरूर करना चाहिए. लेकिन इनका सेवन खाली पेट कभी नहीं करना चाहिए. क्योंकि खट्टे फलों में मौजूद सिट्रिक एसिड की वजह से खाली पेट इनका सेवन करने पर एसिडिटी और गैस्ट्रिक अल्सर होने की संभावना बढ़ जाती है. हां, आप खाली पेट तरबूज, सेब और पपीता खा सकते हैं.
4. चाय और कॉफी : जब हम एक लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं तो हमारे पेट में एसिड बनने लगता है. जिसकी वजह से हमें भूख का एहसास होता है. अगर ऐसे में हम चाय पी लें, तो इससे हमारे शरीर में एसिड की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाएगी. जिसकी वजह से हाइपर एसिडिटी, माइग्रेन, बालों का तेजी से झरना, त्वचा पर दाग धब्बे या इंफेक्शन होना शुरू हो जाएगा. इसलिए खाली पेट चाय या कॉफी ना पिएं.
5. दही : खाली पेट दही का सेवन नहीं करना चाहिए. दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है. खाली पेट के समय शरीर में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. जो दही में मौजूद लैक्टिक एसिड से मिलने पर हमारी सेहत पर बुरा असर डालती है.
6. चुइंगम : चुइंगम चबाना वैसे तो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता. लेकिन जिस समय हम चुइंगम चबा रहे होते हैं उस समय हमारे पेट में पाचक रस की मात्रा बढ़ने लगती है. खाली पेट होने की वजह से यह रस हमारे पेट और आंतों को कमजोर करने लगता है. इसलिए खाली पेट चुइंगम नहीं चबाना चाहिए.
7. ज्यादा तीखा खाना : खाली पेट ज्यादा तीखी चीजें खाना हमारे पेट और पाचन के लिए बहुत हानिकारक होता है. ज्यादा मसालेदार चीजें हमारे पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाते है जिससे पेट में जलन और पाचन से जुड़ी कई तरह की खराबी आने की संभावना अधिक बढ़ जाती है. इसलिए खाली पेट ज्यादा तीखी चीजें ना खाएं.
8. शराब : खाली पेट पी गई शराब का हमारे सेहत पर होने वाला बुरा असर 10 गुना बढ़ जाता है, जो सीधे हमारे किडनी, लीवर और हर्ट पर असर डालता है. इसके अलावा खाली पेट शराब पीने से सर दर्द और पेट खराब होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है.
Image source : newsfyi.in
आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter, Google+ और Newsdog पर भी फॉलो कर सकते है आप।
![]() |
| खाली पेट कभी न खाएं ये 8 चीजें |

Comments
Post a Comment