दूध कब जहर बन जाता है

दूध को एक संतुलित आहार कहा जाता है. दूध में हमारे शरीर का पूर्णतः विकास करने वाले सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए दूध पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि दूध आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है. दूध का इस्तेमाल अगर कुछ गलत कॉम्बिनेशन के फूड के साथ किया जाए तो ये जहर के समान हो जाता है. तो चलिए जानते हैं दूध कब जहर बन जाता है.

दूध कब जहर बन जाता है
दूध कब जहर बन जाता है
1. दूध और दही दोनों का अपना एक अलग महत्व होता है. दूध पीने के बाद दही खाना या फिर दही खाने के बाद दूध पीना हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है. ऐसा करने से हमें पेट दर्द हो सकता है साथ ही पाचन क्रिया भी गड़बड़ हो जाता है. इसलिए दही और दूध का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए.

2. अगर आप खट्टे फलों का सेवन करते हैं तो उसके 2 घंटे बाद ही दूध पिए. ऐसा नहीं करने पर आपको उल्टी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए खट्टे फलों के सेवन के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए.

3. हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए मछली एक जरूरी आहार होता है. लेकिन यदि मछली खाने के बाद हम दूध का सेवन करते हैं तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. माना जाता है कि मछली खाने के बाद दूध का सेवन करने पर यह हमारे पाचन तंत्र को प्रभावित करता है. इससे हमें फूड प्वाइजनिंग और पेट दर्द भी हो सकता है.


4. उड़द की दाल और दूध में एक दूसरे के विपरीत गुण होते हैं.  इसके एक साथ सेवन करने से पाचन क्रिया गड़बड़ और शरीर में दर्द हो सकता है. इसलिए उड़द की दाल खाने के तुरंत बाद दूध का इस्तेमाल ना करें.

5. मूली, करेला, जामुन और तिल का दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए. यह दूध के साथ हमें नुकसान पहुंचाती है. ऐसा करने से त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती है. दूध के साथ नींबू का सेवन करना भी हानिकारक होता है. ऐसी गलती हमें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.
Image source : pixabay

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments