डायबिटीज में क्या खाएं और क्या न खाएं

आज की पोस्ट डायबिटीज के मरीजों के साथ उन लोगों के लिए भी लाभकारी है, जो इस बीमारी से बचना चाहते हैं. रोगों से बचाव ही सबसे अच्छा इलाज होता है और रोगों से बचाव में आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसलिए आज हम जानेंगे कि डायबिटीज में क्या खाएं और क्या न खाएं.
डायबिटीज में क्या खाएं और क्या न खाएं
डायबिटीज में क्या खाएं और क्या न खाएं

डायबिटीज में क्या खाएं


1. फलों में आप नींबू, टमाटर, आंवला, जामुन, पपीता, अमरूद, संतरा, मौसमी, बेल और चुकंदर का सेवन कर सकते हैं. साथ ही पके हुए फलों की अपेक्षा कच्चे फलों का अधिक सेवन करें.

2. डायबिटीज में आप करेला, शलगम, लौकी, मूली, बंदगोभी, फूलगोभी, टमाटर, ब्रोकली, सोयाबीन, सहजन, पालक, बैंगन और पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं.

3. सब्जियों को बिना तड़का लगा कर खाने से भोजन जल्दी पच जाता है. डायबिटीज में मसालेदार सब्जियों की तुलना में सिर्फ भुनी हुई सब्जियों का सेवन करना अच्छा होता है. भुनी हुई सब्जियों में वसा और कार्बोहाइड्रेट कम होती है. खाने के साथ सलाद का सेवन जरूर करें.

4. डायबिटीज में रोटी के लिए गेहूं और जौ मिलाकर आटा पिसवा लेना चाहिए. ऐसे आटे की रोटियां डायबिटीज में खाना अच्छा होता है.

5. डायबिटीज की बीमारी में भोजन एक ही बार में करने के बजाए थोड़ी-थोड़ी देर में चार-पांच बार करना चाहिए. ध्यान रहे कि किसी भी समय का भोजन न छूटे. यहां तक कि शाम को हल्का नाश्ता भी जरूर लें.

6. डायबिटीज में आप कमजोरी दूर करने के लिए नारियल, मूंगफली, काजू, दही और छाछ का सेवन कर सकते हैं. डायबिटीज में फलों का जूस पीने के बजाए फल खाना अधिक लाभकारी होता है.

7. चाय, कॉफी या दूध में चीनी की जगह शुगर फ्री गोलियां उपयोग करें.

डायबिटीज में क्या न खाएं


1. डायबिटीज में घी और नारियल से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. पूरी, कचौरी, समोसा और पकोड़े का सेवन करने से बचना चाहिए.

2. डायबिटीज में चीनी, मिश्री, शरबत, मुरब्बा, शहद, पिज्जा, बर्गर और ठंडे पेय पदार्थों से बचना चाहिए. डायबिटीज में अगर चिकन खाते हैं तो लेग पीस खाने से बचें. साथ ही बकरी, भेड़ जैसे रेड मीट का सेवन करने से भी बचना चाहिए.

3. डायबिटीज में चावल और आलू का भी सेवन नहीं करना चाहिए. ब्रेड, नूडल्स आदि जैसे मैदे सेे बने उत्पाद से भी बचना चाहिए.

4.डायबिटीज में शराब, बियर, कॉफी, चुइंगम, सोडा, मिठाईयां और एनर्जी ड्रिंक के इस्तेमाल से बचें.

5. डायबिटीज में अगर मकई के आटे की रोटी का सेवन करते हैं तो उसके साथ सब्जी या सलाद जरूर खाएं.
Image source : Flickr

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments