खांसी का सबसे आसान इलाज

Cough home remedies in hindi


खांसी दो तरह की होती है, सूखी खांसी और बलगम वाली खांसी. खांसी चाहे सुखी हो या फिर बलगम वाली, दोनों में गले में दर्द होना, सीने में दर्द होना या सिर में दर्द होना प्रमुख है. अगर हम खांसी से बचना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि हम लोग अदरक का उपयोग करें. इसलिए आज हम जानेंगे की खांसी को ठीक करने के लिए अदरक का कैसे उपयोग किया जाए.

खांसी का सबसे आसान इलाज
Pixabay

खांसी का रामबाण इलाज



सूखी खांसी को ठीक करने के लिए अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ें में काट लें और फिर उस पर काला नमक छिङक ले. फिर दिन में तीन से चार बार उसे चबा कर खाए. ऐसा करने से सूखी खांसी जल्दी ठीक हो जाती है.

दूध में आधा चम्मच पिसी हुई अदरक और करीब आधा चम्मच से कम हल्दी मिलाकर उबाल ले. उबालने के बाद जब यह गुनगुना हो जाए तो उसे पी ले. ऐसा करने से बलगम वाली खांसी ठीक हो जाती है.

खाँसी का सबसे आसान इलाज ये है कि आप अदरक वाली चाय का इस्तेमाल करें। इसमें नींबू का रस मिलाकर पीने से गले की खराश भी दूर हो जाती है।

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ. हमारी ताजा पोस्ट पाने के लिए Facebook, Twitter और Google+ पर भी जुङ सकते है आप.

Comments