उबले हुए अंडे खाने के 10 गजब के फायदे

सुबह का नाश्ता पूरे दिन की डाइट में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अंडे के सेवन से ना सिर्फ सर्दी बल्कि सभी मौसम में फायदा मिलता है. आज हम बताएंगे उबले हुए अंडे खाने के गजब के फायदे के बारे में. तो चलिए जानते हैं.

उबले हुए अंडे खाने के 10 गजब के फायदे
Pixabay


Boiled eggs benefits in hindi



1. अंडा प्रोटीन और एमिनो एसिड का एक बहुत अच्छा स्रोत है. अंडे में 9 तरह के अमीनो एसिड होते हैं जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं. अंडे में विटामिन A, B, B 12, D और विटामिन E की भरपूर मात्रा होती है. इसके अलावा यह कई खनिज लवणों का अच्छा स्रोत है.

2. जिन लोगों को वजन घटाना है वे अंडे के पीले भाग यानी जर्दी को निकाल दें और सिर्फ सफेद हिस्से का इस्तेमाल करें, ऐसा करके हर रोज नाश्ते में 4 अंडे ले. अंडे के पीले भाग में फैट होता है और सफेद भाग में प्रोटीन. वजन कम करने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है.

3. जिन लोगों को वजन बढ़ाना है वे पूरे अंडे का सेवन करें. यानी आप अंडे के सफेद भाग और पीले भाग दोनों का सेवन करें. पीले भाग में बहुत अधिक फैट होता है, जो शरीर को मजबूत और हेल्दी बनाता है.

4. उबला अंडा बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है. इसके सेवन से आपको दिनभर ऊर्जा मिलेगी और आलस्य आपसे दूर रहेगा.

5. अंडे के पीले भाग में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो हार्ट के मरीज के लिए अच्छा होता है. यह ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. उबले अंडे का सेवन हमे दिल की बीमारियों से बचाता है.

6. अंडे का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है. अंडे में ओमेगा 3, फैटी एसिड और विटामिन होते हैं. इसके सेवन से याददाश्त बढ़ती है. दिमागी विकास के लिए अंडे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

7. हमारे बाल और नाखून के लिए भी अंडा महत्वपूर्ण होता है. यह हमारे बाल और नाखून को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखता है. बालों के विकास और उन्हें मुलायम बनाने के लिए आप अंडे को बालों पर लगा भी सकते हैं.

8. गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए गर्भवती महिला को उबले हुए अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए.

9. कई लोगों को खून की कमी हो जाती है, उन्हें उबले हुए अंडे का सेवन अवश्य करना चाहिए. क्योंकि अंडे में काफी मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है.

10. अंडे में विटामिन ए होता है जो हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होता है. इसलिए जिन लोगों को आंखों की समस्या है उन्हें अपने खाने में अंडे जरूर शामिल करना चाहिए.

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ. हमारी ताजा पोस्ट पाने के लिए Facebook, Twitter और Google+ पर भी जुङ सकते है आप.

Comments