आज के जमाने में हर कोई सुंदर दिखना पसंद करता है. सुंदरता का सबसे बड़ा पैमाना होता है बालों और त्वचा का स्वस्थ होना. अगर आपके बाल रूखे, बेजान या झड़ रहे हो तो आपकी सुंदरता कम हो जाती है. ठीक वैसे ही अगर आपके स्कीन पर कोई रूखापन आ जाए, बेजान हो जाए या झुर्रियां आ जाए तो आप कि सुंदरता खत्म हो जाती हैं. इसलिए आज हम जानेंगे बालों को मजबूत और त्वचा को चमकदार बनाएं रखने वाले उन 5 फूड के बारे में. तो चलिए जानते हैं.
 |
| myupchar.com |
1. सेब :
सेब में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं. इसके अलावे इसमें कई सारे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो न केवल छोटी-छोटी बीमारियों से हमें दूर रखते हैं बल्कि कई खतरनाक बीमारियों से भी हमें बचाते है. सेब एक सुपर फूड है. इसलिए इसके लगातार इस्तेमाल से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा में भी निखार आता है.
 |
| hindiremedy.com |
2. एवोकाडो :
यह एक नाशपाती की तरह दिखने वाला फल है. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं. इसके साथ इसमें फाइबर और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो बालों और त्वचा की सभी समस्याओं को दूर करता है. इसके इस्तेमाल से शरीर को बहुत सारे लाभ होते हैं.
 |
| Third party images |
3. कीवी :
छोटा सा दिखने वाला ये फल गुणों से भरपूर है. इसमें कई सारे ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो स्किन के लिये काफी फायदेमंद होता है. कीवी के सेवन से हमारे त्वचा और बाल दोनों चमकदार होते हैं. इसके इस्तेमाल से चेहरे पर की झुर्रियां खत्म होती हैं. बालों का झड़ना रुक जाता है. कीवी में पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है.
 |
| pixabay |
4. जैतून :
जैतून का तेल को हम ऑलिव ऑयल भी कहते है. जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसका प्रयोग रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. जो त्वचा के कोशिकाओं को मृत होने से बचाता है. इसके इस्तेमाल से बालों का डैंड्रफ समाप्त हो जाता है. इसलिए जैतून का तेल भी हमारे शरीर और बालों के लिए फायदेमंद होता है.
 |
| pixabay |
5. चकोतरा :
चकोतरा संतरे की प्रजाति का एक फल है. संतरे की अपेक्षा इसमें सिट्रिक एसिड अधिक और ग्लूकोज कम होती है. चकोतरा बड़े आकार का एक रसदार फल होता है, जिसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है. चकोतरे का जूस हमारी त्वचा को जवाँ और चमकीला बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही यह बालों को भी मजबूत और चमकदार बनाता है.
आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter, Google+ और Newsdog पर भी फॉलो कर सकते है आप।
Comments
Post a Comment