एलर्जी से बचाता है ये सुपर फूड

एलर्जी एक ऐसी बीमारी है जिससे लोग हमेशा परेशान रहते हैं. जब हमारा शरीर किसी विशेष फल-सब्जी या कोई खाद्य सामग्री के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है, तो इसे एलर्जी कहते हैं. एलर्जिक रिएक्शन आंख, कान, नाक, गले, त्वचा एवं कभी-कभी पूरे शरीर पर भी देखा जा सकता है.

एलर्जी से बचाता है ये सुपर फूड
Pixabay

अगर आप एलर्जी से परेशान रहते हैं तो आप अपने डाइट में एंटी एलर्जी वाले सुपर फूड को शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे सुपर फूड के बारे में, जो हमें एलर्जी से बचाता है.


अदरक : रोजाना दो कप अदरक वाली चाय पीने से एलर्जी में लाभ मिलता है. अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो एलर्जी को हमसे दूर रखता है.

हल्दी : हल्दी में बहुत ही पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी होता है जो एलर्जी से लड़ता है. आप खाने में तो हल्दी का प्रयोग करते ही हैं साथ ही एक चम्मच हल्दी, एक गिलास दूध में भी मिलाकर पी सकते हैं.

लहसुन : लहसुन एक एंटी एलर्जिक सुपर फूड है. यह शरीर में कुछ ऐसे एंजाइम को एक्टिवेट करता है जो शरीर को एलर्जिक रिएक्शन से बचाता है.


सेब : हर रोज एक सेब खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक रहती है और एलर्जी हमसे दूर रहता है.

नींबू : नींबू में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट होता है. जो हमें मजबूत बनाता है और हमारे शरीर को एलर्जिक रिएक्शन से बचाता है. इसलिए हमें दिन भर में एक बार नींबू पानी का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

इसके अलावा आप ग्रीन टी और शकरकंद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह भी एंटी एलर्जिक सुपर फूड है. इससे भी आप एलर्जी से बच सकते हैं.


आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमसे Facebook, Twitter और Google+ पर भी जुङ सकते है आप।

Comments