एसिडिटी, गैस और कब्ज़ से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

एसिडिटी, गैस और कब्ज ऐसी बीमारी है जो हर किसी को कभी न कभी जरुर होती है। आज हम इन्हीं से निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय जानेंगे।
एसिडिटी, गैस और कब्ज़ से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय
एसिडिटी, गैस और कब्ज़ से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

1. पानी


पानी पीने से शरीर से एसिड बाहर निकल जाता है। साथ ही गैस की समस्या से तुंरत निजात मिलती है।

2. अदरक

अदरक के टुकड़े को घी में सेंक कर काला नमक लगायें, इसे खाने के साथ खाने पर गैस से छुटकारा मिल जाता है।

3. आलू

कच्चे आलू को छीलकर पानी डालकर मिक्सी में पीस लें। इस जूस को छानकर इसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाकर पिएं। गैस से राहत मिल जाएगी।

4. गुङ

भोजन के बाद गुड़ जरूर खायें। गुड़ को गर्म करके खाने से कब्ज में बहुत आराम मिलता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने के लिए भी गुड़ एक कारगर उपाय है।

5. त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण को दूध के साथ पीने से एसिडिटी समाप्त हो जाती है। इससे पेट की जलन भी शांत होती है। त्रिफला चूर्ण आप तीन चीजों यानी आंवला, बहेडा और हरड़ को समान मात्रा में मिलाकर बना सकते है।
Image source : pixabay

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और ताजा पोस्ट पाने के लिए हमें Facebook, Twitter और Google+ पर भी फॉलो कर सकते है आप।

Comments