हल्दी कब जहर बन जाती है


  • Turmeric in hindi


हल्दी सिर्फ रसोई घर में एक मसाले के रूप में ही नहीं बल्कि उसका उपयोग एक दवाई के रूप में भी किया जाता है। हल्दी के फायदे कम नही है, कई सारी चीजें होती है जिनमें Turmeric powder का प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह एक दर्द निवारक मसाला है। हल्दी के गुण के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए हल्दी जहर बन जाती है।

हल्दी कब जहर बन जाती है
हल्दी कब जहर बन जाती है


आइए जानते हैं कि किन लोगों को हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए

हल्दी के नुकसान

अक्सर चोट लग जाने या सर्दी जुकाम होने पर हम Turmeric milk का सेवन करते हैं क्योंकि यह एक घरेलू नुस्खा होता है जिसे दर्द निवारक के रूप में देखा जाता है लेकिन कई फायदे वाले इस हल्दी दूध के नुकसान भी होते हैं। एक नए शोध के अनुसार अधिक हल्दी के इस्तेमाल से आपकी त्वचा रूखी और खुजलीदार हो सकती है। 3 बार में अधिकतम 500 mg Turmeric ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

जिन लोगों को Blood sugar की समस्या है उन्हें हल्दी का सेवन फायदा पहुंचाता है परंतु अधिक मात्रा में हल्दी का इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर का लेवल काफी कम हो जाता है जो की एक समस्या उत्पन्न कर सकती है।

जिस व्यक्ति को Anemia की शिकायत है उन्हें भी हल्दी कम कर देनी चाहिए तथा जिन लोगों की हाल ही में सर्जरी हुई है उन्हें भी अपने खाने में हल्दी की मात्रा कम कर देनी चाहिए अधिक हल्दी खाने से ब्लड में क्लॉटिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती है और यह Immunity system को कम कर देती है।

कई गर्भवती महिला इस मिथ में रहती है कि हल्दी दूध के फायदे से बच्चा गोरा होता है लेकिन यह गर्भाशय में सिकुड़न पैदा करता है इसलिए गर्भवती महिला को हल्दी वाला दूध लेने से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लेनी चाहिए। कई मामलों में हल्दी कैंसर रोधी होता है लेकिन यही हल्दी अधिक मात्रा में प्रयोग किया जाए तो यह Breast cancer का समस्या पैदा कर सकता है।

जिन लोगों को Alergy और Goal Bladder की समस्या है उन्हें हल्दी के प्रयोग से बचना चाहिए। अगर हल्दी से एलर्जी होती है तो हल्दी का प्रयोग बिल्कुल बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह एलर्जी को बढ़ा सकती है, हल्दी Goal Bladder Stone बनाने का भी काम कर सकती हैं।

जिन लोगों को Liver की समस्या है उन्हें हल्दी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, हल्दी में मौजूद तत्व लीवर की समस्या को बढ़ा सकता है।

हल्दी जो एक आयुर्वेदिक दवा भी है परंतु कुछ परिस्थितियों में हल्दी के नुकसान हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं इसलिए अगर आप भी हल्दी दूध इस्तेमाल करते हैं तो एक बार अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह ले लें।

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और हमारी पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारा न्यूज़लेटर Subscribe करें। इसे शेयर जरूर करें। 

Comments