TOP 7 अमरूद के फायदे जाने और स्वस्थ रहे

Guava in hindi
आज हम बात कर रहे हैं अमरूद की। अमरूद बेहद आसानी से मिल जाने वाला फल है इसलिए हर कोई इसे आसानी से खरीद सकता है। कुछ लोग घरों में भी इसका पेड़ लगाते हैं पर ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता कि इस के स्वास्थ्य लाभ कितने ज्यादा हैं। इसलिए आज हम जानेंगे कि आपके स्वास्थ्य के लिए अमरूद कितना फायदेमंद है।


1. अमरूद की तासीर ठंडी होती है, यह पेट की बीमारियों का रामबाण इलाज है। इसके बीजों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है।


2. अमरूद में Vitamin C प्रयाप्त मात्रा में होती है जिससे अनेक बीमारियों में फायदा होता है।

3. अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े पड़ गए हो तो अमरूद का सेवन करना बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होगा।

4. पाचन क्रिया के लिए अमरूद एक बेहतरीन फल है अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती हैं।

5. अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट पका हुआ अमरुद खाए इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

6. अमरूद के पत्ते के फायदे की बात करें तो अमरूद के पत्ते को पीसकर और उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे Dark circle के पास लगाने से काले घेरे और सूजन कम होता है।

7. अगर किसी को पित्त की समस्या हो जाए तो के उसके लिए भी अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है।अगर मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाना फायदेमंद होता है।

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और हमारी पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारा न्यूज़लेटर Subscribe करें। इसे शेयर जरूर करें। आपका धन्यवाद।

Comments