Cracked heels
अक्सर हम सब अपने शरीर के मुख्य अंग चेहरे की सुंदरता पर तो ध्यान देते हैं लेकिन अपने पैरों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जैसे हमारी स्किन और हेयर को देखभाल की जरूरत होती है ठीक उसी तरह हमारे पैरों को भी सर्दियों में कुछ खास देखभाल की जरूरत होती है। लेकिन अपने पैरों पर ध्यान नहीं दे पाने के कारण पैरों की एड़ियां फट जाती हैं। तो आइए जानते हैं एड़ियों के फटने के कारण और उनके उपचार के बारे में।
![]() |
| TOP 5 Cracked heels remedy at home in hindi |
Cracked heels causes
एड़ियों के फटने के कारण
खानपान में कमी, आयरन की पर्याप्त मात्रा ना लेना, खून की कमी, तेज ठंड, धूल, नंगे पैर मिटटी पर चलना और विटामिन E की कमी एड़ियों के फटने के मुख्य कारण है। लोगों को इसका ख्याल तब आता है जब यह प्रॉब्लम बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और पैरों से खून आने लगता है। यदि इनकी देखभाल ना की जाए तो यह ज्यादा फट जाती हैं और बहुत दर्द करती है।
Cracked heels remedy at home
फटी एड़ियों का उपचार
1. खाने में शहद का इस्तेमाल कीजिए क्योंकि इसमें मॉश्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो एड़ियों को नम और स्वस्थ बनाए रखते है।
2. चावल के आटे के प्रयोग से भी से छुटकारा पाया जा सकता है। थोड़े से चावल के आटे में एक चम्मच शहद और सेब का सिरका मिलाकर लेप बना ले और फिर इसे अपने एड़ियों पर लगा ले और धीरे-धीरे रगड़े इससे एड़ियों की मृत त्वचा हट जाएगी।
3. बादाम तेल या फिर जैतून तेल से एड़ियों को लगभग 10 मिनट तक मालिश करें और फिर गुनगुने पानी में पैरों को धो लें। उसके बाद आप नारियल तेल लगाकर मोजा पहन ले इससे आपकी एड़ियां नरम और मुलायम हो जाएगी।
4. गुलाब जल और ग्लिसरीन का कॉन्बिनेशन फटी एड़ियों के लिए औषधि है। ग्लिसरीन त्वचा को मुलायम करती है। गुलाब जल त्वचा को विटामिन A, B3, C, D और E के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण प्रदान करता है। गुलाब जल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करने से फटी एड़ियों की परेशानी समाप्त हो जाएगी।
5. पेट्रोलियम जेली त्वचा को नमी प्रदान करके या फिर सूखने से बचाती है। अपने पैरों को गर्म पानी से धोने के बाद उनमें पेट्रोलियम जेली लगा ले और मोजा पहन ले जिससे स्कीन इसे ठीक से सोख सके। आपकी फटी एड़ियां तुरंत ठीक हो जाएगी।
आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और हमारी पोस्ट अपने इमेल में पाने के लिए हमारा न्यूज़लेटर Subscribe करें। इसे शेयर जरूर करें।

Comments
Post a Comment