आज मैं आपको बताने जा रहा हुँ Superbug के बारे में। Superbug को जानने के लिए दो चीज जानना आवश्यक है। पहला Bacteria और दूसरा Antibiotics
![]() |
| Superbug, Antimicrobial resistance क्या है और Antibiotics की full dose क्यों लेना जरूरी है? |
Bacteria हर जगह में होता है जमीन में, पानी में, हमारे शरीर में। हर एक Bacteria हमें नुकसान नहीं पहुंचाता है। कुछ बैक्टीरिया ऐसा है जो हमें नुकसान पहुंचाता है। जैसे Cholera, Tuberculosis, Typhoid बैक्टीरिया हमारे शरीर में रह कर हमें नुकसान पहुंचाता है।
Antibiotics, जब ऐसे बैक्टीरिया जो हमें नुकसान पहुंचाता है। अगर वो हमारे शरीर में प्रवेश कर जाए तो उसको मरना जरूरी है तो उसको मारना जरुरी है। उसको मारने के लिए जो दवाई इस्तेमाल किया जाता है उसे Antibiotics कहा जाता है।
अब हम जानते हैं कि Superbug क्या है? जब ऐसे बैक्टीरिया का Infection अगर शरीर में लग जाए, जिस पर कोई दवाई ही असर ना करती हो, कोई एंटीबायोटिक ही असर ना करती हो। तो उन बैक्टीरिया को Superbug कहा जाता है ये बहुत तेजी से बीमारी फैलाते हैं और इसका इलाज काफी मुश्किल हो जाता है।
WHO ने अभी 12 Bacteria की ऐसी List जारी की है, जो Superbug है और वह India में मौजूद है। आप भी जान लीजिए यह सुपरबग कौन-कौन से है मैं यहां उन 12 बैक्टीरिया के नाम बता रहा हुँ।
Types of Bacteria / Superbug
1. Acinobacter Baumanni
2. Pseudomonas Aeruginosa
3. Enterobacteriaceae
4. Enterococcus Faecium
5. Staphylococcus Aureus
6. Helicobacter SPP
7. Campylobacter
8. Salmonella
9. Neisseria Gonorrhoea
10. Streptococcus Pneumoniae
11. Haemophilus Influenza
12. Shigella
Antimicrobial Resistance उसको ( Antibiotics) बार-बार लेने से होता है। दूसरा, जब एंटीबायोटिक्स लेने से Sensetive Bacteria खत्म हो जाता है लेकिन कुछ बैक्टीरिया बाकी रह जाता है। वो फिर से संख्या में बढ़ने लगता है और वो उन एंटीबायोटिक से रेसिस्ट हो जाता है।
ऐसा उस परिस्थिति में होता है जब डॉक्टर के द्वारा दिया हुआ कोर्स आप बीच में ही छोड़ दें, तो ऐसी परिस्थिति होने की संभावना है। इसलिए डॉक्टर के द्वारा दिया द्वारा दिया हुआ Prescription कभी आप बीच में ना छोड़े। उसकी पूरी डोज ले। आप अपने मन से खुद कभी एंटीबायोटिक्स न लें। आपका Prescription आप खुद कभी तय ना करें।
आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और हमारी पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए Subscribe पर क्लिक करें। इसे शेयर जरूर करें, जिससे आपके परिचित भी ये जानकारी ले पाएँ। आपका धन्यवाद ।

Comments
Post a Comment