जानिए मुंह के कैंसर होने के शुरुआती लक्षण और उनसे बचाव के उपाय

Oral cancer in hindi


आज हम जानेंगे कि मुंह का कैंसर क्या है, यह क्यों होता है और इसके लक्षण क्या-क्या है? मुंह के कैंसर को Oral cancer के नाम से भी जाना जाता है। यह मुंह के किसी भी भाग जैसे जीभ, गले और होंठ पर भी हो सकता है। मुंह का कैंसर वैसे तो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है लेकिन यह कैंसर सबसे अधिक पुरुषों में पाया जाता है।

जानिए मुंह के कैंसर होने के शुरुआती लक्षण और उनसे बचाव के उपाय
Image: concerconsultantindia

चलिए अब हम जानते हैं मुंह का कैंसर कैसे होता है ?

Muh ka cancer kaise hota hai ?


1. मुंह के कैंसर से पीड़ित लोग 25 से 30 % ऐसे होते हैं जो Alcohol का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं।

2. अधिक शराब पीने वाले लोगों में यह कैंसर अधिक होता है।

3. धूम्रपान करने वाले लोगों में इसके होने की संभावना बढ़ जाती है।

4. गुटखा तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को मुंह का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।

5. अधिक तला और मसालेदार भोजन करने से भी मुंह के कैंसर होने कि संभावना रहती है।

अब हम जानेंगे कि मुंह के कैंसर होने के शुरुआती लक्षण क्या-क्या है?
Mouth cancer symptoms


1. अगर बिना किसी चोट के आपके मुंह में खून निकल रहा है तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि यह मुंह के कैंसर का शुरुआती लक्षण है।

2. मुंह के किसी भी हिस्से होंठ, गले या जीभ पर किसी प्रकार के गांठ दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि यह मुंह के कैंसर के लक्षण होती है।


3. मुंह पर, होंठ पर अल्सर होना सामान्य बात है लेकिन अगर यह 2 से 3 हफ्ते में ठीक ना हो तो समझ लीजिए यह मुंह के कैंसर होने के शुरुआती लक्षण है।

4. मुंह का स्वाद बदलना आम बात है लेकिन अगर यह लंबे समय तक के लिए बदलता रहे तो यह मुंह के कैंसर के लक्षण है।

5. कम उम्र में दांतो का टूटना या ढीला होना मुंह के कैंसर का लक्षण है।

6. अगर आपके मुंह में लाल और सफेद रंग के धब्बे हो गए हैं और यह धब्बे लंबे समय तक ठीक ना हो रहे हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, यह भी मुंह के कैंसर के एक लक्षण है।

7. मुंह के कैंसर होने वाले लोगों के गले में लगातार खराश होती रहती है।

8. कभी-कभी मुंह में छाले होने के कारण खाना खाने में दिक्कत होती है लेकिन अगर आपको बिना किसी समस्या के खाना खाने में दिक्कत हो रही है तो आपको तुरंत अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

9. मुंह का कैंसर होने पर मुंह का कोई भी भाग अपने आप शून्य और फिर कुछ देर बाद सही हो जाता है इसलिए ऐसा कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

मुंह के कैंसर होने से बचाव कैसे करें?
Oral cancer treatment / Precaution


1. मुंह के कैंसर से बचना है तो आपको हमेशा गुटखा तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।

2. शराब को कहे ना यानी शराब पीना बंद करें।

3. हरी सब्जियां और फल का सेवन ज्यादा करें। यह हमारे शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को बनाए रखता है।

4. अपने मुंह की सफाई का विशेष ख्याल रखें।

5. अगर हमलोग HPV के टीके पहले से ले लें तो इससे हम काफी सारे कैंसर जैसे मुंह के कैंसर, गले के कैंसर, एनल कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से बच सकते हैं। सर्वाइकल कैंसर स्त्रियों में होता है।

6. कड़ी धूप से बचें क्योंकि इसमें अल्ट्रावायलेट किरण होती है जो कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं।

7. नियमित रूप से गोभी, ब्रोकली, हल्दी, लहसुन आदि का इस्तेमाल करने से हम कैंसर से बच सकते हैं क्योंकि इन सभी चीजों में कैंसर रोधी गुण होते हैं।

8. अगर हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो केवल हम मुंह के कैंसर से बल्कि कई और कैंसर से भी बच सकते हैं।

आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएँ और हमारी पोस्ट अपने इमेल में पाने के लिए हमारा न्यूज़लेटर Subscribe करें। इसे शेयर जरूर करें।

Comments