Aloe vera के नुकसान जानकर चौक जाएंगे आप

Aloe vera in hindi


दोस्तों एलोवेरा को एक बहुमुखी जड़ी-बूटी माना जाता है। क्योंकि इसमें Vitamin A,  B 1, B 2, B 3, B 6, B 12, Vitamin C और Vitamin E तथा Folic acid पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। अक्सर हमें एलोवेरा का उपयोग करने की सलाह दी जाती है लेकिन इसमें कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक है।

Aloe vera के नुकसान जानकर चौक जाएंगे आप
Aloe vera के नुकसान जानकर चौक जाएंगे आप

आज की पोस्ट में हम आपको यह बताएंगे कि एलोवेरा में कौन-कौन से तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। आपने एलोवेरा के फायदे तो बहुत सुना होगा लेकिन आज हम आपको एलोवेरा के नुकसान बताने जा रहे है और हमें पूरा भरोसा है कि एलोवेरा के नुकसान जानकर चौक जाएंगे आप।

एलोवेरा में दो चीजें होती है पहला Aloe vera gel और दूसरा Latex। लेटेक्स पत्तियों की अंदरूनी सतह पर पाई जाती है यह पीले रंग का होता है।

Latex के इस्तेमाल से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे की मांसपेशियों का कमजोर होना, दिल और गुर्दे की समस्याएं आदि।

एलोवेरा में उपस्थित Laxative (लैक्सेटिव) और Anthraquinone (एंथ्राक्विनोन) हमारे शरीर में पोटैशियम की मात्रा को कम कर देता है।

Pregnancy में एलोवेरा का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे में जन्म दोष हो सकते हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी एलोवेरा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसके अधिक इस्तेमाल से Diarrhea भी हो सकता है, इसके अलावा पेट में ऐंठन की समस्याएं पैदा हो सकती है।

कुछ लोगों को Aloe vera gel से alergy होती है। उन्हें इसे अपने खुले जख्म पर नहीं लगाने चाहिए।

aloe vera side effects


अगर आप कोई भी दवाई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एलोवेरा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि कुछ दवाइयों के साथ इसके प्रयोग करने से उसके side effect हो सकते हैं या फिर इसके इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।

यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं और फॉलो करना ना भूलें क्योंकि हमारा मकसद है बीमारियों को आपसे दूर रखना।

Comments